नई दिल्ली: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार से तीन मैचों की टी 20 सीरीज की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद 6 अक्टूबर से वनडे सीरीज शुरू होगी। वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होना है। हालांकि इस सीरीज के लिए टीम अनाउंसमेंट से पहले भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने बीसीसीआई का दरवाजा खटखटा दिया है।
अभी पढ़ें – ‘पैंथर है वो…’, पूर्व कोच बोले-2022 में आ गया है कोहली 2.0, दिए सबूत
टीम चयन से ठीक पहले शुभमन गिल ने काउंटी क्रिकेट में ताबड़तोड़ शतक ठोक डाला। ग्लैमरगन टीम के लिए खेलते हुए गिल ने चेतेश्वर पुजारा की अगुवाई वाली ससेक्स के खिलाफ 203 गेंदों में 16 चौके और 2 छक्के ठोक 119 रन कूट डाले। काउंटी चैंपियनशिप में इंग्लिश क्लब ग्लैमरगन के लिए खेलते हुए गिल का यह पहला काउंटी शतक रहा। उनकी शानदार पारी की बदौलत ग्लैमरगन ने 72 ओवर में 346 रन बनाए।
पहला काउंटी शतक
इस महीने की शुरुआत में वोस्टरशायर के खिलाफ इंग्लिश काउंटी में पदार्पण करने वाले गिल ने 92 रन की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने एडवर्ड ब्रायोम के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। हालांकि यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। दाहिने हाथ के बल्लेबाज ने पंजाब के लिए 3002 प्रथम श्रेणी रन बनाए हैं। उनका औसत 52.66 है। उन्होंने 64 मैचों में सात शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं।
अभी पढ़ें – IND vs SA 1st T20: वर्ल्ड कप की तैयारी, दो बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, ये हो सकती है Playing XI
गिल ने इस साल सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल की शुरुआत में उन्होंने आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए 483 रन ठोके थे। उन्होंने अगस्त में भारत के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान अपना पहला एकदिवसीय शतक भी जमाया था। उन्होंने नाबाद 130 रन ठोके। हरारे में तीन पारियों में 245 रन बनाने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines