IND vs SA 3rd ODI: 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी अफ्रीका की टीम, कुलदीप यादव ने 4 ओवर में झटके 4 विकेट
Edited By Siddharth Sharma

IND vs SA 3rd ODI
Edited By Siddharth Sharma

IND vs SA 3rd ODI
IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आज तीसरा मैच (IND vs SA 3rd ODI) है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। मैच में पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका के हेनरी क्लासेन के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 का भी आंकड़ा पार ना कर सका और साउथ अफ्रीका 99 रनों पर ही सिमट गई।
भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके इसमें कई महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के भी विकेट शामिल हैं। कुलदीप की गेंद को कोई भी समझ नहीं पा रहा था। मैच में कुलदीप ने मात्र 4 ओवर में ही 4 विकेट झटक लिए। वहीं कुलदीप के अलावा वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद और मोहम्मद सिराज ने भी दो विकेट झटके
साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर कप्तानी कर रहे हैं। केशव महाराज, तबरेज शम्सी और टेम्बा बावूमा अभी भी बीमार हैं। टीम में केशव महाराज की जगह मार्को येनसन को शामिल कर दिया गया है।
.@imkuldeep18 put on a superb show with the ball & was #TeamIndia's top performer from the first innings of the third #INDvSA ODI. 👌 👌
A summary of his bowling performance 🔽 pic.twitter.com/ONa6JYzEUi
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022
बता दें कि भारत का मिडिल ऑर्डर जबर्दस्त फॉर्म में है। ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन दमदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने दूसरे मैच में शतकीय पारी खेली थी और टीम को जीत का स्वाद चखाया था वहीं ईशान किशन भी अपने शतक से चूक गए थे। हालांकि भारत के लिए उसका टॉप ऑर्डर परेशानी का विषय बना हुआ है। शिखर धवन और शुभमन गिल दोनों के ही बल्ले से ज्यादा रन नहीं आए हैं।
India Playing 11: शिखर धवन (c), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (WK), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अवेश खान
SA Playing 11: क्विंटन डी कॉक (WK), जेनमैन मालन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर (C), मार्को जेन्सन, एंडिले फेहलुकवेओ, ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: