नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया इसे जीतकर टूर्नामेंट पर कब्जा करना चाहेगी। पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। गेंदबाजों को मदद वाली पिच पर सूर्या का बल्ला चला। आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें इस समय टी20 का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बना दिया है।
अभी पढ़ें – नमन ओझा ने फाइनल में कूटा गदर, सेंचुरी देख सचिन हो गए खुश, देखें वीडियो
दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वेन पार्नेल का मानना है कि इस भारतीय का सामना करने के लिए गेंदबाजों को भी मजबूत बनना होगा। सूर्या ने दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 33 गेंदों पर 50 रन बनाए जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से पराजित किया।
पार्नेल ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से, मैंने पिछले कुछ महीनों में जो देखा है, मुझे लगता है कि वह इस समय शायद सर्वश्रेष्ठ टी 20 बल्लेबाज हैं। वह 360 डिग्री स्कोर करता है, जिसका बचाव करना गेंदबाजों के लिए बहुत मुश्किल है। उसे अच्छे शॉट खेलने की इजाजत है, लेकिन दूसरे दिन वह भी भाग्यशाली रहा। वह निश्चित रूप से एक ऐसा प्लेयर है जिसे गेंदबाजी करना मुश्किल है।
पार्नेल ने कहा कि पहले टी20 में टीम का खराब प्रदर्शन महज संयोग था और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा,” वह टी20 के लिए अच्छा विकेट नहीं था और उन्होंने वास्तव में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। लेकिन हमारे बल्लेबाज विश्व स्तर के हैं और इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है।”
अभी पढ़ें – नुवान कुलसेकरा की तूफानी ऑफ कटर से सचिन तेंदुलकर दंग, उड़ा डाला स्टंप, देखें वीडियो
विश्व कप की तैयारी पर उन्होंने कहा “पिछले कुछ महीनों में यह बहुत अच्छा रहा है। हम यहां जून में थे, फिर यूके दौरे पर गए, ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले यहां वापस आए हैं। हमारी तैयारी अच्छी चल रही है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines