IND vs SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आज दूसरा मैच (IND vs SA 2nd ODI) है। ये मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 40 ओवर में 230 रन है और टीम के 5 विकेट गिर चुके हैं।
अभी पढ़ें – Kapil Dev: इन खिलाड़ियों पर आगबबूला हुए कपिल देव, बोले- ‘…IPL मत खेलो’
रीजा हेंड्रिक्स ने कुलदीप यादव को जड़ा छक्का
साउथ अफ्रीका की टीम में कप्तान टेम्बा बावूमा की जगह खेलने आए रिजा हैंड्रिक्स ने आते ही ताबड़तोड़ पारी खेली और 74 रन बनाएं। उन्होंने एक छोर को लंबे समय तक संभाल कर रखा। रिजा ने अपनी पारी में कई शॉट खेलें लेकिन कुलदीप यादव की गेंद पर मारा गया शॉट हर तरफ वायरल हो रहा है।
दरअसल 26वें ओवर की पहली गेंद पर हेंड्रिक्स ने आगे बढ़कर कुलदीप को छक्का जड़ दिया हालांकि इसे रोकने के लिए ईशान किशन ने भरपूर प्रयास किया। छक्का नीचे था इसीलिए किशन ने बाउंड्री लाइन पर जमकर छलांग मारी और एडवर्टिस्मेंट के बैनर से भी टकरा गए लेकिन छक्का रोक ना सके। हालांकि उनके इस प्रयास ने सभी का दिल जीत लिया।
Reeza Hendricks Six: छक्का देखने के लिए यहां क्लिक करेे
इस मैच में साउथ अफ्रीका की तरफ से टेम्बा बावूमा नहीं खेल रहे हैं। वहीं उनकी जगह केशव महाराज कप्तानी कर रहे हैं। वहीं भारतीय टीम की तरफ से बेहतरीन ऑलराउंडर शाहबाज अहमद अपना डेब्यू कर रहे हैं। वे इससे पहले आईपीएल में आरसीबी के तरफ से अच्छी गेंदबाजी करके सभी की निगाहें अपनी ओर खींच चुके हैं।
साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी भी नहीं खेल रहे हैं उनकी जगह ब्योर्न फोर्टुइन को जगह दी गई है। कप्तान टेम्बा बावूमा की जगह रीजा हेंड्रिक्स को खिलाया गया है। वहीं भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर को भी जगह दी गई है। ये दोनों रितुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई की जगह खेल रहे हैं।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अवेश खान
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): जेनमैन मालन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज (कप्तान), ब्योर्न फोर्टुइन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines