IND vs SA: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों को परखने उतरेगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का पहा मैच आज तिरुवनंतपुरम खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम इंडिया कॉन्फिडेंस में तो होगी, लेकिन अपनी कमियों को दूर करना भी टारगेट होगा। पहले टी20 मैच में टीम इंडिया बदलाव के साथ उतर सकती है।
अभी पढ़ें – IND vs SA: टी20 से पहले टीम इंडिया में 3 खिलाड़ियों ने मारी एंट्री, हुड्डा पूरी सीरीज से बाहर
दो खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन से बाहर
टीम के दो खिलाड़ी आज के प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। इनमें ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल है, जो कंडीशनिंग वर्क के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी एनसीए पहुंचेंगे। इन दोनों की जगह बल्लेबाज ऋषभ पंत और अर्शदीप सिंह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है।
ऋषभ पंत और अर्शदीप सिंह को मिलेगा मौका
ऋषभ पंत और अर्शदीप सिंह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका नहीं मिला था। टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड कप से पहले पंत को फॉर्म में आने का मौका देना चाहेगी। हाल के दिनों में पंत के बल्ले से टी20 में रन नहीं निकले हैं। वहीं, विश्व कप से पहले सभी खिलाड़ियों को मौका देने की बात रोहित शर्मा कर चुके हैं लिहाजा आर अश्विन को अंतिम एकादश में उतारा जा सकता है।
कमियों को दूर करना चाहेगी टीम इंडिया
अंतिम ओवरों में गेंदबाजों के अलावा भारत की समस्या उसकी सलामी जोड़ी का रन न करना भी है। साउथ अफ्रीका अभी तक भारत में टी20 सीरीज नहीं हारी है। इस बार रोहित शर्मा अफ्रीका को किसी भी हाल में हराना चाहेंगे।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: पाकिस्तान के गेंदबाज की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines