हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK के गेंदबाजों को जमकर कूटता है ये भारतीय प्लेयर, अकेले के दम पर मैच जिताने में है माहिर....

विज्ञापन
IND vs PAK Virat Kohli

IND vs PAK: एशिया कप 2022 का आज दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होने जा रहा है। इस मैच पर पूरे दुनिया की नजर है। टी20 फॉर्मेट में दोनों ही टीम दुनिया की सबसे बेस्ट टीमें मानी जाती हैं, ऐसे में ये मैच काफी रोमांचक रहने वाला है। भारतीय टीम में एक ऐसा प्लेयर है, जो अकेले के दम पर पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिता देता है। इस प्लेयर का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ आग उगलता है।

अभी पढ़ें – IND vs PAK: आज भारत के खिलाफ टी-20 डेब्यू करेगा 19 साल का पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

टीम इंडिया का ये बल्लेबाज आज के मैच को भी एकतरफा बना सकता है। इस खिलाड़ी का नाम है विराट कोहली। भले ही विराट कोहली पिछले कुछ समय से आउट ऑफ फॉर्म हों, लेकिन पाकिस्तान के खिलाप उनका बल्ला जमकर चलता है। टीम इंडिया के इक धाकड़ बल्लेबाज के आंकड़े पाकिस्तान के खिलाफ काफी शानदार हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के आंकड़े हैं बेहद शानदार

विराट कोहली (Virat Kohli) जब-जब पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं तो वह जमकर रन बनाते हैं। अगर विराट कोहली के पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो 2012 से लेकर 2021 तक कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ सात टी-20 मैच खेले हैं। इनमें 77.75 की शानदार औसत से 311 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं और उनका बेस्ट स्कोर 78 रन नाबाद है। मतलब विराट कोहली जब भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरे तो उनके बल्ले ने आग उगली।

अभी पढ़ें – Asia Cup, India Vs Pakistan live: कुछ देर में होगा टॉस, अर्शदीप सिंह की होगी एंट्री!

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक/ ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola