हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs PAK: हार्दिक पांड्या का कैसे बदला माइंडसेट? राशिद खान ने खोल दिया राज...

विज्ञापन
Hardik Pandya Rashid Khan

IND vs PAK: एशिया कप में अपने पहले ही मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से शिकस्त दी। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो आलराउंडर प्लेयर हार्दिक पांड्या रहे। उन्होंने 17 गेंद में 33 रन की नाबाद पारी खेली और मैच में 3 विकेट भी झटके। मैच के बाद अफगानिस्तान टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान ने उनकी जकमर तारीफ की है।

अभी पढ़ें – Asia cup में दोबारा भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान! जानें कैसे और किस दिन खेला जाएगा मैच

हार्दिक पांड्या का कैसे बदला माइंडसेट कैसे बदला, इस बात का खुलासा भी राशिद ने किया है। राशिद खान का कहना है कि आईपीएल में गुजरात लायंस की कप्तानी मिलने के बाद पांड्या का खेल पूरी तरह से बदल गया है’। पांड्या के अलावा उन्होंने रविंद्र जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि हर टीम को उनके जैसे खिलाड़ी चाहिए होते हैं।

राशिद खान ने पांड्या और जडेजा की तारीफ की

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले रविंद्र जडेजा और पांड्या को लेकर राशिद खान ने कहा कि किसी भी टीम को हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी की जरूरत होती है, ऐसे खिलाड़ी टीम को अच्छा बैलेंस देते हैं और इससे कप्तान का बोझ कम हो जाता है, हार्दिक पांड्या को जिम्मेदारी लेना पसंद है। गुजरात लायंस का कप्तान होने के चलते उनका माइंडसेट बदल गया है।’

अभी पढ़ें –Virat Kohli ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज को दिया खास तोहफा, गिफ्ट पाते ही खुश हो गया प्लेयर, देखें VIDEO

अब पहले से ज्यादा मजबूत हैं हार्दिक पांड्या

राशिद खान मानते हैं कि हार्दिक पांड्या अब पहले से मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। हार्दिक अपनी काबिलियत जानता है और वह गेम को आगे तक ले जाता है। हार्दिक की कोशिश पूरी पारी में बल्लेबाजी करने की होती है। मानसिक रूप से हार्दिक हर स्थिति में बेहद मजबूत रहता है।’

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें