Virat Kohli ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज को दिया खास तोहफा, गिफ्ट पाते ही खुश हो गया प्लेयर, देखें VIDEO

Virat Kohli meet Haris Rauf

Virat Kohli meet Haris Rauf

Virat Kohli: जब भी मैदान पर भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम आमने-सामने होती है तो मुकाबला खास हो जाता है। जीत के लिए दोनों तरफ से प्लेयर पूरा दम दिखाते हैं, लेकिन मैदान के बाहर दोनों देशों के खिलाड़ियों की दोस्ती भी चर्चा में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब विराट कोहली और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रउफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विराट ने इस तेजगेंदबाज की मुराद पूरी की। रविवार को हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त दी। विराट ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

मैच के बाद कोहली से मिलने हारिस रउफ आए और दोनों ने काफी देर तक बातचीत की। रउफ कोहली के फैन भी हैं, ऐसे में विराट ने अपने इस फैन की एक मुराद पूरी करते हुए अपनी साइन की हुई जर्सी भी दी।

विराट कोहली और हारिस रउफ की मुलाकात का ये वीडियो BCCI ने शेयर किया है और कैप्शन दिया, ‘मैच भले ही खत्म हो गया है, लेकिन इस तरह के लम्हे हमेशा चमकते रहेंगे।’

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच का हाल

रविवार को खेले गए महामुकाबले में भारत-पाकिस्तान की टीमें आसने-सामने थीं। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 148 रनों का लक्ष्य दिया था। पाकिस्तान टीम 19.5 ओवर में 147 रनों पर सिमट गई थी। मोहम्मद रिजवान (43) और इफ्तिखार अहमद (28) ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस टारगेट के जवाब में टीम इंडिया ने 2 गेंदें शेष रहते जीत को हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ