एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकटे से हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा। दोनों ने मिलकर पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली। मैच के बाद जडेजा-हार्दिक ने बातचीत की। जिसका वीडियो बीसीसीआई टीवी ने शेयर किया है। हार्दिक ने कहा कि अगर जीत के लिए भारत को आखिरी ओवर में 7 की जगह 15 रन भी बनाने को मिलते तो वो उसे भी बनाते। और, वो ऐसा करने के लिए तैयार भी थे।
‘मुझे मारना ही था’
आखिरी ओवर की कहानी बताते हुए हार्दिक ने कहा कि सात रन मुझे कुछ ज्यादा बड़े लग नहीं रहे थे क्योंकि लेफ्ट आर्म स्पिनर है और पांच फील्डर सर्कल के बाहर हैं, उससे मुझे कुछ फर्क नहीं पड़ता, अगर पांच क्या 10 फील्डर भी बाहर होते, तो मुझे तो मारना ही था। हार्दिक ने कहा, पूरे इनिंग में मैं एक ही बार थोड़ा इमोशन्स में दिखा जब आप आउट हुए, दिमाग में सच बताऊं तो प्रेशर नहीं था। क्योंकि मेरे हिसाब से गेंदबाज को ज्यादा प्रेशर था।
अभी पढ़ें – वही मैदान जहां चार साल पहले स्ट्रेचर से बाहर आए थे हार्दिक, लोगों ने कहा-करियर खत्म
अभी पढ़ें – धमाकेदार जीत के बाद रोहित ने हार्दिक को बताया ‘डायनामाइट’, तारीफ में कही ये बड़ी बात…
हार्दिक ने गेंद और बल्ले से किया कमाल
एशिया कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को धो डाला। पाकिस्तान पर 5 विकेट की जीत में हार्दिक ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। मैच में हार्दिक पहले गेंदबाजी में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। फिर बल्ले से 33 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। एशिया कप के मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली पाक टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
विराट के खेली उपयोगी पारी
148 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए यह मैच इतना आसान नहीं रहा। राहुल पहली गेंद पर ही आउट हो गए। फिर रोहित भी चलते बने। विराट कोहली ने हाथ दिखाया और 35 रन की पारी खेली। मगर रवींद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या ने बड़ी पार्टनरशिप कर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines