IND vs PAK in Asia Cup: वही मैदान जहां चार साल पहले स्ट्रेचर से बाहर आए थे हार्दिक, लोगों ने कहा-करियर खत्म

hardik (1)

नई दिल्ली: हार्दिक पांड्या के पाकिस्तान को धो डाला। अपने शानदार प्रदर्शन से हार्दिक पांड्या ने भारत को एशिया कप के पहले मैच में जीत दिलाई। पाकिस्तान पर 5 विकेट की जीत में हार्दिक ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। यह मैच यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में हार्दिक पहले गेंदबाजी में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। फिर बल्ले से 33 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

4 साल पहले हार्दिक को स्ट्रेचर से मैदान से बाहर लाया गया

ये वहीं मैदान है जहां 4 साल पहले हार्दिक को स्ट्रेचर से मैदान से बाहर लाया गया था। सितंबर का महीना था और साल था 2018। इसी मैदान से पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के ही मुकाबले में हार्दिक कराहते हुए स्ट्रेचर पर लेटकर मैदान के बाहर ले जा गए थे। तब एशिया कप वनडे फॉर्मेट में हुआ था। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की थी। तब पारी का 18वां और अपना 5वां ओवर लेकर आए हार्दिक बुरी तरह चोटिल हो गए थे।

विज्ञापन

गेंद फेंकते ही हार्दिक दर्द कराहकर मैदान पर गिर पड़े थे। वे खड़े भी नहीं हो पाए और स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा। लोग कहने लगे हार्दिक का करियर अब शायद ही पहले की तरह हो सकेगा। इंडिया से लेकर लंदन तक ऑपरेशन का दौर चला। मगर दार्दिक लौट और लौटे तो और बेहतरीन क्रिकेटर बनकर लौटे।

विज्ञापन

पाकिस्तान से लिया बदला

एशिया कप के मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली पाक टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 4, हार्दिक पंड्या ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। आवेश खान को एक सफलता मिली। 148 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए यह मैच इतना आसान नहीं रहा। राहुल पहली पहली गेंद पर ही आउट हो गए। फिर रोहित भी चलते बने। विराट कोहली ने हाथ दिखाया और 35 रन की पारी खेली।

विज्ञापन

मगर रवींद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या ने बड़ी पार्टनरशिप कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। जडेजा ने 35 और पंड्या ने 33 रनों की नाबाद पारी खेली। हार्दिक ने गेंद के साथ भी कमाल किया। हार्दिक पंड्या ने पहले अपनी धारदार गेंदबाजी से 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 25 रन दिए और 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ