IND vs PAK: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच सुपर 4 का मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत को 5 विकेट से हार मिली। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। इस मैच में दीपक हुड्डा को खेलने का मौका मिला था, जब वह बल्लेबाजी करने आए तो एक शानदार शॉट्स खेलकर सुर्खियां बटोर लीं। दीपक हुड्डा का शॉट्स देखकर विराट कोहली भी चौंक गए। उन्होंने हुड्डा के पास जाकर उनका हौसला बढ़ाया।
दरअसल, भारतीय पारी के 17वें ओवर में दीपक हुड्डा क्रीज पर थे। और गेंदबाजी कर रहे थे मोहम्मद हसनैन। इस ओवर की तीसरी गेंद पर हसनैन ने बाउंसर डालने की कोशिश की। इस गेंद पर हुड्डा करीब 90 डिग्री तक पीछे झुके और अपर कट लगा दिया। इस अजीबोगरीब शॉट्स से हुड्डा ने चार रन हासिल किए।
अभी पढ़ें – पहले मायूसी फिर खुशी से झूम उठे प्लेयर, आखिरी ओवर में ऐसा था PAK ड्रेसिंग रूम का हाल, देखें VIDEO
16 रनों की अहम पारी खेली
हुड्डा का ये शॉट देखकर दूसरे एंड पर खड़े विराट कोहली भी चौंक गए और हुड्डा की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। दीपक हुड्डा ने टीम के लिए निचले क्रम में 14 गेंदों का सामना करते हुए 16 रन की अहम पारी खेली।
भारत-बनाम पाकिस्तान मैच
एशिया कप में बीते रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी। मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 181 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 5 विकेट गंवाकर 182 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines