IND vs PAK: पहले मायूसी फिर खुशी से झूम उठे प्लेयर, आखिरी ओवर में ऐसा था PAK ड्रेसिंग रूम का हाल, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs PAK asia cup Pakistan dressing room condition
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs PAK asia cup Pakistan dressing room condition
IND vs PAK: एशिया कप में बीते रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी। मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 181 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 5 विकेट गंवाकर 182 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। जीत के बाद पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों और स्टाफ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
The raw emotions, the reactions and the celebrations 🤗
🎥 Relive the last over of Pakistan's thrilling five-wicket win over India from the team dressing room 👏🎊#AsiaCup2022 | #INDvPAK pic.twitter.com/xHAePLrDwd
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 4, 2022
वीडियो में साफ दिख रहा है कि जीत से पहले आखिरी ओवर में पाकिस्तान टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी अलग था। इस दौरान खिलाड़ियों और स्टाफ का हाल देखने लायक था। क्योंकि तीन मिनट के इस वीडियो में पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में पहले तो मायूसी छाई रही, लेकिन जैसे ही जीत मिली तो जश्न और बधाइयों का दौर शुरू हुआ।
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में आखिरी ओवर रोमांचक रहा। जैसे ही ओवर शुरू हुआ तो पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में मौजूद खिलाड़ी हर बॉल पर अलग तरह के रिएक्शन दे रहे थे। इस दौरान हारिस रऊफ और शादाब खान काफी उत्साहित दिखाई दिए। पाकिस्तान टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रनों की दरकार थी, तब आसिफ अली और खुशदिल शाह क्रीज पर थे। 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर जब आसिफ ने चौका मारा तो रऊफ और शादाब खुशी से उछल पड़े। उन्हें कप्तान बाबर आजम ने रोका कि अभी मैच बाकी है।
जब 20वें ओवर की चौथी बॉल अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली को LBW आउट किया तो पाकिस्तानी प्लेयर मायूस हो गए। सभी खिलाड़ी शांत बैठ गए और अगली गेंद का इंतजार करने लगे। कोई सिर पकड़कर बैठा था तो कोई दूसरा का सहारा लेकर खड़ा था। क्योंकि अब दो गेंदों पर दो रनों की जरूरत थी। जैसे ही पांचवीं गेंद पर नए बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद ने शॉट जमाते हुए दो रन लिए तो ड्रेसिंग रूम में शादाब और रऊफ खुशी के मारे उछल पड़े और जीत का जश्न मनाया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: