हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs PAK: कप्तान का स्वैग, पाक जर्नलिस्ट ने T20 वर्ल्ड की हार पर पूछे सवाल, रोहित बोले-मेरी मेमरी कमजोर है

विज्ञापन

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 का मुकाबला अब से कुछ घंटों के बाद शुरू होगा। इस मुबाकले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। दोनों टीम ने कमर कस ली है। कौन सी टीम आज के मैच में प्रेशर को ज्यादा अच्छे से हैंडल करती है ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इससे पहले पाकिस्तान के पत्रकार ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पर दवाब बनाने की कोशिश की।

अभी पढ़ें – Asia Cup IND vs PAK: काली पट्टी बांधकर खेलेगी पाकिस्तान टीम, जानें क्या है वजह

कप्तान रोहित शर्मा ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। पाकिस्तान के पत्रकार ने रोहित से पिछले मैच के बारे में सवाल किए। जब भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में भिड़े थे। पाक जर्नलिस्ट ने पूछा- रोहित, आप जानते हैं कि पिछली बार क्या हुआ था जब भारत ने पाकिस्तान का सामना किया था, क्या यह आपकी टीम के आत्मविश्वास को बाधित कर रहा है?

रोहित का स्वैग

रोहित शर्मा इस सवाल का काफी मजेदार जवाब दिया। रोहित ने कहा, “देखो, मेरी याददाश्त कमजोर है, एक साल पहले की बातें मुझे याद नहीं हैं।” रोहित से जब पूछा गया कि फ्यूचर में क्या भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज देखने को मिलेगी?

अभी पढ़ें – Asia Cup 2022 IND vs PAK: क्या T20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली का आखिरी ऑडिशन है? कपिल देव ने दिया ये जवाब

पाकिस्तान पत्रकार को मिला करारा जवाब

जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि अगर मेरा पास इस प्रश्न का उत्तर होता, तो मैं बिल्कुल जवाब देता है। ये तो बोर्ड्स तय करते हैं कि क्या करना है क्या नहीं करना है। ये हमारे हाथ में नहीं हैं। हमें जो टूर्नामेंट्स सामने दिखाई देता है वहां हम खेलने पहुंच जाते हैं। हमें जहां भेजा जाएगा वहां खेलेंगे। ये काफी मुश्किल सवाल है। बोर्ड फैसला करेगा की हम वहां खेलेंगे कि नहीं।

भारत और पाकिस्तान की टीमें द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती हैं। दोनों टीमें आईसीसी इवेंट्स में एक-दूसरे के सामने होती हैं या फिर एशिया कप में एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरती हैं। भारतीय क्रिकेट टीम 2008 के बाद से पाकिस्तान दौरे पर नहीं गई है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें