IND vs PAK, World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला होना है। इस मुकाबले का दोनों टीमों या बोर्ड को ही नहीं फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। और मैच जब दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम और भारतीय फैंस के सामने हो तो इसका रोमांच और बढ़ जाता है। इस मैच में अभी एक हफ्ता बाकी है और 8 अक्टूबर को टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगी। उससे पहले बीसीसीआई ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। यह ऐलान फैंस के लिए बेहद खास है।
फैंस के लिए गुड न्यूज?
दरअसल बीसीसीआई ने इस हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए फैंस को गुड न्यूज दी है। शनिवार रात बोर्ड ने 14 हजार नए टिकट रिलीज करने का ऐलान किया है। इससे पहले जब शुरुआती चरण में टिकटों की बिक्री हुई थी तो इसकी सेल पर भारी मारामारी देखने को मिली थी। साइट तक क्रैश हो गई थी।
कैसे बुक कर पाएंगे टिकट?
बीसीसीआई द्वारा जारी रिलीज के मुताबिक इन टिकटों की बिक्री की तारीखों का भी ऐलान किया गया है। इन 14 हजार टिकटों की बिक्री रविवार सुबह 12 बजे से शुरू होगी। फैंस ऑफिशियल वेबसाइट https://tickets.cricketworldcup.comपर जाकर टिकट खरीद सकते हैं।