India vs Pakistan LIVE: पाकिस्तान ने सुपर-चार के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया है। इस रोमांचक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने सात विकेट पर 181 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तानी टीम ने आखिरी ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने 71 रनों की पारी खेली।
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 182 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत की तरफ से विराट कोहली ने 44 बॉल पर 60 रनों की शानदार पारी खेली। भारतीय पारी की शुरुआत काफी शानदार रही और उसने शुरुआती 5 ओवर में ही 54 रन बना दिए। रोहित और केएल राहुल ने 28-28 रनों की तूफानी पारी खेली। भारत ने पाकिस्तान को जीत के लिए 182 रनों का टारगेट दिया है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने सात विकेट पर 181 रन बनाए हैं।
अभी पढ़ें – विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड पर अनुष्का शर्मा और बहन भावना ने यूं किया रिएक्ट
लेटेस्ट अपडेट
- भारतीय टीम को दूसरी सफलता मिली है। फखर जमां को युजवेंद्र चहल ने किंग कोहली के हाथों कैच आउट कराया।
- पाकिस्तान को बड़ा झटका लगया है। रवि बिश्नोई ने कप्तान बाबर आजम को पवेलियन भेज दिया है। बाबर आजम ने 14 रन बनाए।
- विराट कोहली की तूफानी फिफ्टी, टीम इंडिया PAK को दिया 182 रनों का टारगेट
- 16 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर पांच विकेट पर 140 रन है। विराट कोहली 44 और दीपक हुड्डा एक रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी चार ओवर का खेल बाकी है।
- 16 ओवर के बात भारत का स्कोर 140/5 है। विराट कोहली और दीपक हुड्डा क्रीज पर मौजूद हैं।
- 6 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 62/1 है। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।
- टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज आउट, स्कोर 66/2
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह
एशिया कप में सुपर 4 के अपने पहले मैच में आज भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने-सामने हैं। ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी।
अभी पढ़ें – वसीम अकरम की पाकिस्तान टीम को सलाह- ‘आज खुलकर खेलो, क्योंकि भारत…’
टीम इंडिया ने तीन बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या की फिर से एंट्री हुई है। दिनेश कार्तिक बाहर हैं और दीपक हुड्डा के साथ रवि बिश्नोई ने प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई है। वहीं पाकिस्तान ने टीम में एक बदलाव किया है। शाहनवाज दहानी की जगह टीम में मोहम्मद हसनैन को शामिल किया गया है।
पिछले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम पिछले संडे को हुए मुकाबले मेंपाकिस्तान 5 विकेट से शिकस्त दे चुकी है। पिछले रविवार को हुए ग्रुप-मैच में टीम इंडिया ने रोमांचक जीत दर्ज की थी। हार्दिक पांड्या जीत के हीरो रहे थे, उन्होंने 33 रनों की पारी के साथ 2 विकेट भी अपने नाम किए थे। लिहाजा इस मैच में टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines