IND vs NZ: इंडिया दौरे पर नहीं आएगा न्यूजीलैंड का धाकड़ गेंदबाज, वजह कर देगी हैरान
Edited By Arpit Pandey

Edited By Arpit Pandey

IND vs NZ: टीम इंडिया नए साल की शुरुआत श्रीलंका सीरीज से करेगी, उसके बाद इंडिया को न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज खेलनी है। न्यूजीलैंड के टीम अभी पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेल रही है, न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान से सीधी इंडिया आएगी, लेकिन न्यूजीलैंड के धाकड़ गेंदबाज ने इंडिया दौरे से अपना नाम वापस ले लिया है।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज को भारत दौरे के लिए चुना गया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम भारत दौरे से वापस ले लिया है। इतना ही नहीं वह पाकिस्तान से चल रही सीरीज से भी अलग हो गए हैं।
और पढ़िए – IND vs AUS: ऋषभ पंत की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज को टेस्ट में मिल सकता है मौका, ये खिलाड़ी भी लाइन में
खास बात यह है कि एडम मिल्न ने अपना नाम टीम के व्यस्त शेड्यूल की वजह से वापस लिया है। न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेल रही है, मिल्न इस टीम का हिस्सा हैं, इसके बाद कीवी टीम को पाकिस्तान के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है, फिर कीवी टीम भारत आएगी, जहां फिर वह इंडिया के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। ऐसे में न्यूजीलैंड के 16 दिन में ही 3 वनडे मैच खेलने होंगे।
इस बिजी शेड्यूल की वजह से ही एडम मिल्न ने अपना नाम भारत दौरे और पाकिस्तान दौरे से वापस ले लिया है। उनका कहना है कि अभी उनकी तैयारियां पूरी नहीं हैं। इसलिए भारत और पाकिस्तान दौरे से वह अपना नाम वापस ले रहे हैं। मिल्न की जगह ब्लेयर टिकनर को कीवी टीम में शामिल किया गया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: