IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे में भारतीय बल्लेबाजों ने गदर काट दिया है। 2-0 से सीरीज हार चुकी टीम इंडिया ने भूखे शेर की तरह बांग्लादेश को खदेड़ा है। विराट कोहली ने बल्ले से शतक निकला है। विराट का ये वनडे का 44वां शतक है।
विराट का यह 44वां और ओवरऑल 72वां शतक है
वनडे में विराट कोहली का पिछला शतक साल 2019 में आया था। कोहली ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया है। कोहली ने 85 बॉल पर यह शतक जड़ा है। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया है। कोहली ने तीन साल से भी ज्यादा समय के बाद शतक लगाया है। कोहली के वनडे करियर का यह 44वां और ओवरऑल 72वां शतक है।
ईशान किशन का दोहरा
ईशान किशन यादगार पारी खेली। ईशान किशन ने आउट होने से पहले 210 रनों की पारी खेली। ईशान ने 131 गेंदों की पारी में 24 चौके और 10 छक्के लगाए। ईशान किशन का विकेट तस्कीन अहमद ने लिया। पहले दो वनडे मुकाबले जीतकर बांग्लादेश की टीम पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। भारत इस मैच में क्लीन स्वीप से बचने की कोशिश कर रहा है।
और पढ़िए – IND vs BAN: ‘भूखे शेरों जैसा शिकार’, टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 410 का टारगेट, विराट-ईशान ने गेंदबाजों को लूटा
इस मैच में भारतीय टीम में दो बडे़ बदलाव किए गए हैं। टीम में रोहित शर्मा की जगह ईशान किशन को शामिल किया गया है। वहीं दीपक चाहर की जगह कुलदीप यादव खेल रहे हैं।
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): अनामुल हक, लिटन दास (कप्तान), शाकिब अल हसन, यासिर अली, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines