IND vs BAN: 'भूखे शेरों जैसा शिकार', टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 410 का टारगेट, विराट-ईशान ने गेंदबाजों को लूटा

team india

IND vs BAN: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के तीसरे मैच में बांग्लादेश को 410 रन का टारगेट दिया है। भारत ने  50 ओवर में 8 विकेट खोकर 409 रन बनाए। चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की जगह प्लेइंग-11 का हिस्सा बने ईशान किशन ने इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे तेज डबल सेंचुरी जमा दी है। उन्होंने 126 बॉल में यह कारनामा किया है। ईशान किशन ने 210 रनों की पारी खेली। विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर का 72वां शतक लगा दिया। उनका ये वनडे इंटरनेशनल में 44वां शतक है। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईशान किशन की तूफानी पारी

ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली। किशन ने 126 बॉल में दोहरा शतक लगाया। अपनी पारी उन्होंने 23 चौके और 10 छक्के लगाए. ईशान किशन वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले महज चौथे भारतीय हैं. इससे पहले भारत के लिए रोहित शर्मा ने तीन, जबकि सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने एक-एक मौके पर दोहरा शतक बनाया था। किशन ने 210 रन की पारी खेली।

इस सीरीज में बांग्लादेश के कप्तान ने तीन मैच में तीनों टॉस जीते है। भारतीय टीम दो बदलाव के साथ फाइनल मुकाबले में उतरी है। टीम में रोहित शर्मा की जगह ईशान किशन को शामिल किया गया है। वहीं दीपक चाहर की जगह कुलदीप यादव खेल रहे हैं। बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी करते हुए मुस्तफिजुर रहमान ने 1, तस्कीन अहमद ने 2, मेहदी हसन ने 1, शाकिब अल हसन ने 2, इबादत हुसैन ने 2 विकेट चटकाए। बांग्लादेश को मुकाबला जीतने के लिए 410 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन

विराट कोहली ने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक के मामले में रिकी पोंटिंग को पछाड़ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। कोहली के अब 72 शतक हो चुके हैं जो पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान से एक ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है। सचिन ने 100 शतक लगाए थे।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक

सचिन तेंदुलकर – 100
विराट कोहली – 72
रिकी पोंटिंग – 71

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): अनामुल हक, लिटन दास (कप्तान), शाकिब अल हसन, यासिर अली, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद

विज्ञापन

भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ