नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच मैच में फिर से रोमांच देखने को मिला। मैच आखिरी गेंद तक गया। टी20 वर्ल्ड कप के मैच में टी20 विश्व कप 2016 में भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच जैसा मजा आया। टीम इंडिया ने किसी तरह से मैच जीत लिया। भारत ने इस मैच को डकवर्थ लुईस नियम के लागू होने के बाद 5 रन से जीता।
इस जीत के बाद भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है। टीम इंडिया के 6 पॉइंट हो गए हैं और इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका को छोड़कर कोई अन्य टीम 6 पॉइंट के पार नहीं जा सकती है। भारत को अभी एक मैच जिम्बाब्वे से खेलना है। वहां जीत के बाद टीम इंडिया के 8 अंक हो जाएंगे और फिर सेमी की राह में कोई अगर-मगर की गुंजाइश नहीं बचेगी।
अभी पढ़ें – Pro Kabaddi League 2022: कांटे की टक्कर में यू मुंबा और तेलुगु टाइटन्स को 40-37 से हराया
इस मैच में टीम इंडिया के जीत के कई कारण रहे। हम आपको पांच मेन कारणों के बारे में समझाते हैं।
केएल राहुल की फॉर्म में वापसी
लंबे समय से केएल राहुल के बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे। वर्ल्ड कर के शुरुआती 3 मैच में फेल रहे थे। ऐसे में उनपर दवाब था। टीम से बाहर किए जाने तक बात आ गई थी। लेकिन कोच और कप्तान ने उनपर भरोसा जताया। राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ फॉर्म में लौटे और 32 गेंद पर 50 रन बना दिए। उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के जमाए।
विराट कोहली की इम्पैक्ट इंनिग
विराट कोहली शानदार फॉर्म में है। अब तक वर्ल्ड कप में तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। आज के मैच में भी रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए। इसके बाद विराट ने केएल राहुल के साथ मोर्चा संभाला। राहुल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट की पार्टनरशिप में 67 रन जोड़े। इससे भारतीय पारी वापस ट्रैक पर लौट गई। विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 64 रन बनाए। वो आखिर तक आउट नहीं हुए और उनकी बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया 184/6 के स्कोर तक पहुंच गई।
मैच के बीच में बारिश का आना
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने 7 ओवर में बिना विकेट खोए 66 रन बना लिए थे। लिटन दास 26 गेंद में 59 रन और नजमुल हुसैन शांतो 16 गेंद में 7 रन बना चुके थे। इसी समय बारिश आ गई, जिसके कारण मैच काफी देर तक रुका रहा। बारिश के बाद मैच का रुख बदल गया। बांग्लादेश के बैटर का मूमेंटम चला गया और विकेट गिरने लगे।
राहुल का रन आउट
बारिश के बाद रोहित शर्मा ने पहला ओवर रविचंद्रन अश्विन को गेंद थमाई। पहली गेंद पर लिटन दास ने एक रन लिया। अश्विन ने दूसरी गेंद शांतो को लेग स्टंप पर की। उन्होंने लेग साइड में खेला और दो रन के लिए दौड़ पड़े। लिटन दास दूसरा रन लेने की कोशिश में फिसले और उधर, केएल राहुल ने डीप मिडविकेट से नॉन स्ट्राइक एंड पर डायरेक्ट थ्रो मार दिया। लिटन दास रन आउट हो गए और यहीं से मैच बदल गया।
टीम इंडिया की शानदार फील्डिंग
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने खराब फील्डिंग की थी। विराट कोहली ने कैच छोड़े, रोहित शर्मा से रन आउट छूटा। नतीजा मैच में हार मिली थी। लेकिन, इस मुकाबले में हमारे फील्डर्स ने कोई गलती नहीं की। सूर्यकुमार यादव ने डीप में दो अच्छे कैच पकड़े। सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर आए दीपक हुड्डा ने शाकिब अल हसन का बेहतरीन कैच लपका। प्रशर में सूर्यकुमार दो कैच पकड़े।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: भारत की जीत के बावजूद खत्म नहीं हुआ पाकिस्तान का सफर, जानिए सेमीफाइनल के समीकरण
अर्शदीप ने एक ओवर दो बैटर को लौटाया
युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आज के मैच में भी छाप छोड़ा। एक समय मैच बैलेंस लग रहा था। अर्शदीप सिंह गेंदबाजी के लिए आए और एक ही ओवर में पहले अफीफ और फिर शाकिब को आउट कर बांग्लादेश के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी। अर्शदीप सिंह ने दवाब में आखिरी ओवर फेंका और टीम इंडिया को पांच रनों से जीत दिलाई।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines