नई दिल्ली: कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीज़न 9 में आज के मुकाबले में यू मुंबा का सामना तेलुगु टाइटन्स (U Mumba vs Telugu Titans) से हुआ। यू मुंबा ने एक रोमांचक मुकाबले में तीन अंको से जीत दर्ज की। मैच पुणे के बालेवाड़ी में श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया।

विज्ञापन

इस जीत के साथ यू मुंबा अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंची गई है। वहीं, तेलुगु टाइटंस की टीम सिद्धार्थ के बाहुबली प्रदर्शन के बावजूद आखिरी स्थान पर हैं। यह उनकी लगातार सातवीं हार है। इस मैच में यू मुंबा के लिए रेडिंग में आशीष नरवाल ने सबसे ज्यादा 11 रेड पॉइंट्स लिए और डिफेंस में सुरिंदर सिंह एवं मोहित ने 4-4 टैकल पॉइंट्स लिए। तेलुगु टाइटंस के लिए सिद्धार्थ बाहुबली ने सबसे ज्यादा 17 रेड पॉइंट्स लिए और डिफेंस में उनके लिए परवेश भैंसवाल ने 8 टैकल पॉइंट्स लिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

मुंबई ने जबरदस्त खेल दिखाया और दबाव टाइटंस के ऊपर डाला। परवेश भैंसवाल ने सुपर टैकल करते हुए अपना हाई 5 पूरा किया और टीम के ऊपर से ऑल-आउट का खतरा टाला। आशीष नरवाल ने 29वें मिनट में तेलुगु के दोनों डिफेंडर्स को आउट करते हुए उन्हें दूसरी बार ऑल-आउट किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ