IND vs BAN: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के तीसरे मैच में बांग्लादेश को 410 रन का टारगेट दिया है। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 409 रन बनाए। चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की जगह प्लेइंग-11 का हिस्सा बने ईशान किशन ने इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे तेज डबल सेंचुरी जमा दी है। उन्होंने 126 बॉल में यह कारनामा किया है। ईशान किशन ने 210 रनों की पारी खेली। विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर का 72वां शतक लगा दिया। उनका ये वनडे इंटरनेशनल में 44वां शतक है। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए।
और पढ़िए – IND VS BAN: ईशान किशन की बैटिंग है या गोली की रफ्तार, दोहरे शतक का यह आंकड़ा कर देगा हैरान
ईशान किशन की तूफानी पारी
ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली। किशन ने 126 बॉल में दोहरा शतक लगाया। अपनी पारी उन्होंने 23 चौके और 10 छक्के लगाए. ईशान किशन वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले महज चौथे भारतीय हैं. इससे पहले भारत के लिए रोहित शर्मा ने तीन, जबकि सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने एक-एक मौके पर दोहरा शतक बनाया था। किशन ने 210 रन की पारी खेली।
इस सीरीज में बांग्लादेश के कप्तान ने तीन मैच में तीनों टॉस जीते है। भारतीय टीम दो बदलाव के साथ फाइनल मुकाबले में उतरी है। टीम में रोहित शर्मा की जगह ईशान किशन को शामिल किया गया है। वहीं दीपक चाहर की जगह कुलदीप यादव खेल रहे हैं। बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी करते हुए मुस्तफिजुर रहमान ने 1, तस्कीन अहमद ने 2, मेहदी हसन ने 1, शाकिब अल हसन ने 2, इबादत हुसैन ने 2 विकेट चटकाए। बांग्लादेश को मुकाबला जीतने के लिए 410 रन बनाने होंगे।
विराट कोहली ने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक के मामले में रिकी पोंटिंग को पछाड़ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। कोहली के अब 72 शतक हो चुके हैं जो पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान से एक ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है। सचिन ने 100 शतक लगाए थे।
और पढ़िए – PAK vs ENG: Babar Azam ने मीम को बना दिया रियल, अंपायर से मिलाया पेट का साइज, देखें वीडियो
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक
सचिन तेंदुलकर – 100
विराट कोहली – 72
रिकी पोंटिंग – 71
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): अनामुल हक, लिटन दास (कप्तान), शाकिब अल हसन, यासिर अली, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines