---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs ENG: Babar Azam ने मीम को बना दिया रियल, अंपायर से मिलाया पेट का साइज, देखें वीडियो

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदानों से कई दिलचस्प नजारे सामने आते हैं जिन्हें देख खिलाड़ियों और दर्शकों की हंसी छूट जाती है। एक ऐसा ही नजारा पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन नजर आया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बीच मैच अंपायर से पेट मिलाने लगे। जिसे देख खिलाड़ियों की […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदानों से कई दिलचस्प नजारे सामने आते हैं जिन्हें देख खिलाड़ियों और दर्शकों की हंसी छूट जाती है। एक ऐसा ही नजारा पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन नजर आया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बीच मैच अंपायर से पेट मिलाने लगे। जिसे देख खिलाड़ियों की हंसी छूट गई। ये नजारा इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान नजर आया।

अंपायर मराइस इरासमस से मिलाया पेट का साइज

इंग्लैंड के पांचवें ओवर बाद एक विकेट पर 19 रन हो चुके थे। फहीम अशरफ ने जैसे ही छठे ओवर की लास्ट बॉल डाली बल्लेबाज बेन डकैट ने इसे स्क्वेयर लेग की ओर घुमा दिया। जहां खड़े फील्डर ने जैसे ही थ्रो किया, नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े विल जेक्स के बल्ले पर लगी गेंद अंपायर की ओर मुड़ गई। गेंद को अपनी ओर आता देख अंपायर मराइस इरासमस ने इससे बचने की कोशिश की।

---विज्ञापन---

और पढ़िए PAK vs ENG: ‘चीते’ की रफ्तार से भागा फील्डर और लपक लिया खतरनाक कैच…देखकर हैरान रह गए Ben Stokes

---विज्ञापन---

ओवर खत्म होने के बाद कप्तान बाबर आजम अंपायर के पास आए और सीधे खड़े हो गए। वह उनसे अपना पेट का साइज मिलाकर फैट चैक करने लगे। अंपायर भी बाबर की यह हरकत देख सीधे खड़े हो गए। जिसके बाद बाबर ने साइज चैक किया और फिर अंपायर के पेट पर हाथ मारकर चले गए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए PAK vs ENG: छक्का मारने गए थे Ollie Robinson, Abrar Ahmed ने उड़ा दी गिल्लियां, देखें

मीम को रीक्रिएट करने की कोशिश

दरअसल, बाबर ने एक मीम को रीक्रिएट करने की कोशिश की। एक दिन पहले ही उनकी एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वह अंपायर से थोड़ा दूर खड़े थे, लेकिन उनका पेट ऐसा नजर आ रहा था, जैसे वह खुद मोटे हो गए हों। शायद इस मीम ने बाबर का ध्यान खींच लिया। यही वजह है कि वे इस मीम को हकीकत बनाने की कोशिश में जुट गए। बहरहाल, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 281 रनों की लीड ले ली है। इंग्लैंड के पांच बल्लेबाज 202 रन पर आउट हो चुके हैं। तीसरे दिन हैरी ब्रुक 74 और बेन स्टोक्स 16 रन बनाकर मैदान में उतरेंगे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 10, 2022 10:36 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola