IND vs BAN: बांग्लादेश में खेले जा रहे तीसरे वनडे में भारतीय बैटर ने कमाल कर दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 409 रन का स्कोर खड़ा किया। चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की जगह प्लेइंग-11 का हिस्सा बने ईशान किशन ने इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे तेज डबल सेंचुरी जमा दी है। ईशान किशन ने अपने टैलेंट के साथ न्याय करते हुए डबल सेंचुरी लगा दी। इससे पहले भारत के लिए रोहित शर्मा ने तीन, जबकि सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने एक-एक मौके पर दोहरा शतक बनाया था। किशन ने 210 रन की पारी खेली।
सचिन-सहवाग ने की प्रशंसा
ईशान किशन की इस पारी को देख कई दिग्गज ने उनपर प्यार लुटाया है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने किशन की पारी की सराहना की और कहा आपका ये इनिंग डबल प्रशंसा की हरदार है।
सचिन ने ट्विट कर लिखा, आज आपने जो पारी खेली वह दोगुनी सराहना की भी पात्र है। शानदार पारी ईशान। वहीं, भारत के लिए डबल सेंचुरी लगा चुके सहवाग ने लिखा, इसे करने का यही तरीका है। इशान किशन से शानदार पारी। यही वो अप्रोच है जो टीम इंडिया को आगे ले जाएगी।
और पढ़िए – IND vs BAN: ईशान किशन ने मैच से पहले सूर्यकुमार यादव से की थी बात, किंग कोहली ने दिया था बड़ा इशारा
पूर्व तेज गेंदबाद वेंकटेश प्रसाद ने लिखा, कमाल ईशान किशन। खेल के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक। भारत को यही तरीका अपनाना है। हो सकता है कि कुछ दिनों में बंद न हो लेकिन किसी भी दिन एक बेहतर दृष्टिकोण। देखने में आंनद आया।
और पढ़िए – IND vs BAN: भांगड़ा में मस्त थे विराट-ईशान, बांग्लादेश के खिलाड़ी को नहीं दिया भाव, देखें वीडियो
ईशान किशन का तूफान
टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के तीसरे मैच में बांग्लादेश को 410 रन का टारगेट दिया है। भारत ने तय 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 409 रन बनाए। ईशान किशन ने जहां डबल सेंचुरी जड़ते हुए 210 रनों की पारी खेली। विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर का 72वां शतक लगा दिया। उनका ये वनडे इंटरनेशनल में 44वां शतक है। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए।
ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली। किशन ने 126 बॉल में दोहरा शतक लगाया। अपनी पारी उन्होंने 23 चौके और 10 छक्के लगाए। ईशान किशन वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले महज चौथे भारतीय हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines