Virat Kohli Funny Running IND vs AUS 3rd ODI: किसी मैच में विराट कोहली हों और महफिल न लूट लें, ऐसा कैसे हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में बुधवार को खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में एक बार फिर विराट कोहली चर्चा का विषय बन गए। फैंस ने एक बार फिर उन्हें इतराते हुए देखा। ये नजारा 37वें ओवर में देखने को मिला।
एलेक्स कैरी का कैच पकड़कर अलग अंदाज में किया सेलिब्रेट
जसप्रीत बुमराह ने इस ओवर की आखिरी बॉल डाली तो 11 रन बनाकर खेल रहे एलेक्स कैरी ने इसे फ्रंट फुट पर आकर ऑफ साइड की ओर ठोकने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही बॉल उड़ी, यहां खड़े विराट कोहली ने शानदार कैच लपक लिया। एक्स्ट्रा कवर पर खड़े विराट कोहली ने इस कैच को लपकने के बाद फैंस को खुश कर दिया।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: गर्मी से परेशान स्मिथ के लिए बीच मैदान लाई गई कुर्सी, कोहली ने मजे लेते हुए किए डांस, देखें वीडियो
वे कंधे ऊंचे करके भागने लगे। उन्हें इतराता देख फैंस की भी हंसी छूट गई। कोहली दौड़ते हुए गए, फिर रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को गले लगा लिया। इससे पहले विराट कोहली एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वाटरबॉय बनकर सामने आए थे। जिसमें भी वे इसी तरह कंधे उचकाकर भागे थे। इस मोमेंट को फैंस ने काफी पसंद किया था।
https://twitter.com/gold_leaf222/status/1707000928279363614
विराट कोहली का ये वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बता दें कि कोहली को पहले दो मैचों में आराम दिया गया था। वे तीसरे मैच में लौटे हैं। इससे पहले उन्होंने आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल खेला था, लेकिन उसमें उनकी बल्लेबाजी नहीं आ सकी। उन्होंने अपना आखिरी शतक पाकिस्तान के खिलाफ 10 सितंबर को जड़ा था। इसमें उन्होंने नाबाद 122 रन ठोके थे। फैंस विराट का ये मोमेंट देखने के बाद उनके बल्ले से रन देखने को बेताब होंगे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
108 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
403 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
434 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines