नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी 20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से ही बॉलिंग यूनिट पर सवाल उठ रहे हैं। खास तौर पर भुवनेश्वर कुमार को डेथ ओवरों में बॉलिंग दी जाए या नहीं, इस पर बहस शुरू हो गई है। भुवी ने 4 ओवर में 52 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं लिया। उन्होंने 19वें ओवर में 16 रन लुटाए। वहीं 17वें ओवर में उन्होंने 15 रन दिए। टीम इंडिया की हार के बाद भुवी क्रिकेट फैंस के विलेन बन गए हैं। हालांकि उनकी आलोचना के बाद कुछ दिग्गज क्रिकेटर्स ने टीम इंडिया को उनके सही इस्तेमाल का तरीका बताया है।
इरफान बोले- लास्ट में सिर्फ एक ओवर दो
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और तेज गेंदबाज इरफान पठान ने ट्वीट कर कहा- फिर कह रहा हूं भुवी का उपयोग अंतिम 5 ओवर में केवल एक ओवर के लिए करें। इरफान कहना चाहते हैं कि 15 से 20 ओवर के बीच भुवी को केवल एक ओवर दिया जाए। पिछले मैच में उन्हें दो ओवर दिए गए। जिसमें उन्होंने 31 रन देकर टीम इंडिया के हाथ से मैच निकाल दिया। इरफान ने अक्षर पटेल की तारीफ करते हुए कहा- इन कठिन परिस्थितियों में अक्षर पटेल की यह शानदार गेंदबाजी है। अक्षर ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।
अभी पढ़ें – ‘खराब फील्डिंग देखकर भड़के रवि शास्त्री, कहा-कहां है एक्स-फैक्टर?
मैथ्यू हेडन ने किया सपोर्ट
भु़वी की खराब गेंदबाजी के बावजूद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन ने उनका सपोर्ट किया है। हेडन ने कहा- मैं इससे असहमत हूं। मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छा फिनिशर है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने यह भूमिका निभाई है।
पहले मैच में करारी हार के बाद अब टीम इंडिया 23 सितंबर को नागपुर में दूसरा मुकाबला खेलेगी। देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम किस तरह वापसी करती है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines