IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे और अंतिम मैच को भारत ने 6 विकेट से जीत लिया। इस जीत में सूर्यकुमार यादव का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 36 गेंद में 69 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान स्ट्राइक रेट 192 का रहा। हैदराबाद में सूर्या के बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूर्या मैच से पहले पूरी रात बुखार से तप रहे थे। उन्हें पेट में दर्द था।
सूर्यकुमार यादव रात भर बुखार से तप रहे थे
दरअसल, बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव की बातचीत का एक वीडियो ट्वीटर पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वह मैच के पहले दिन बुखार और पेट दर्द से परेशान थे।
सूर्यकुमार यादव बोले- मुझे कोई भी गोली दो, लेकिन ठीक करो
वीडियो में सूर्या ने अक्षर पटेल को बताया कि ‘मौसम बदला था, मुझे बुखार था और पेट दर्द था, मैंने 3 बजे डॉक्टर और फीजियो से बातचीत की और कहा मुझे कोई भी गोली दो, लेकिन ठीक करो, अगर यह वर्ल्ड कप का फाइनल होता तो क्या होता। ऐसे में हर हालत में मैच मिस नहीं कर सकता।’ वीडियो में आगे अक्षर पटेल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सूर्यकुमार आपने जो दवाई ली, मुझे भी बताओ, ताकि मैं भी अच्छा प्रदर्शन कर सकूं।’
सूर्यकुमार यादव बोले- मेरा काम खुद को साबित करना
सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए अपने प्रदर्शन पर कहा कि ‘मेरा काम होता है मैदान पर जाकर खुद को साबित करने का। जब आपका सक्सेस रेट 75 फीसदी होता है तो यह अच्छा माना जाता है। इस कारण मैं ऐसे ही खेलता हूं। आपको बता दें कि फाइनल मुकाबले से पहले सीरीज के पहले ही मुकाबले में सूर्यकुमार ने 26 गेंद पर 46 रन की आक्रामक पारी खेली थी।
सूर्या ने खेली तूफानी पारी
तीसरे टी 20 मुकाबले में 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए यूर्या ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने महज 36 गेंद पर 69 रन जड़ दिए। इस दौरान सूर्या के बल्ले से 5 छक्के और 5 चौके भी निकले। उनका स्ट्रालक रेट 191.67 रहा। सूर्या की पारी से टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी।
अभी पढ़ें – हार पचा नहीं पा रहा ECB, भारतीय खिलाड़ी के होटल रूम में लूटपाट, महिला क्रिकेटर ने लगाए गंभीर आरोप
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का हाल
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 186 रन बनाए थे। इस टारगेट के जवाब में टीम इंडिया ने लक्ष्य को 19.5 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। सूर्यकुमार और विराट कोहली ने अर्धशतक जड़े।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
23 hrs agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
95 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
228 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
331 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
354 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
390 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
402 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
421 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
421 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines