IND vs AUS: टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकटों से हरा दिया। टीम इंडिया की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे। तूफानी पारी खेलने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला। भारतीय पारी के दौरान सूर्या ने पूरे रंग में दिखे। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेले। चाहे स्पिन गेंदबाज हो या फिर तेज, उन्होंने किसी को नहीं बख्शा।
अभी पढ़ें – Viral Video: दुल्हन ने गड्ढों भरी सड़क पर खिंचवाई तस्वीरें, अजब-गजब फोटोशूट के बाद प्रशासन पानी-पानी
सू्र्यकुमार यादव ने खेला धोना जैसे हैलिकॉप्टर सिक्स
तेरहवें ओवर में जब स्पिनर एडम जंपा गेंदबाजी करने आए तो सूर्या ने ताबड़तोड़ हिटिंग की। उन्होंने ओवर की तीसरे गेंद पर 6 लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। इस गेंद से पहले तक सूर्या 28 गेंद पर 45 रन बनाकर खेल रहे थे। चौथी गेंद पर उन्होंने धोनी की स्टाइल में हेलिकॉप्टर छक्का जड़ दिया, जिसे देखकर गेंदबाज भी हैरान रह गया।
सूर्या ने खेली तूफानी पारी
187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए यूर्या ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने महज 36 गेंद पर 69 रन जड़ दिए। इस दौरान सूर्या के बल्ले से 5 छक्के और 5 चौके भी निकले। उनका स्ट्रालक रेट 191.67 रहा। सूर्या की पारी से टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का हाल
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 186 रन बनाए थे। इस टारगेट के जवाब में टीम इंडिया ने लक्ष्य को 19.5 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। सूर्यकुमार और विराट कोहली ने अर्धशतक जड़े।
अभी पढ़ें – Viral Video: अब प्लेन में भी ट्रेनों की तरह बिकने लगा पानी और फल! इस भैया के वीडियो ने मचाया तहलका
मैच से पहले वाली रात बुखार से तप रहे थे सूर्यकुमार
मैच के बाद एक वीडियो में सूर्या ने अक्षर पटेल को बताया कि ‘मौसम बदला था, मुझे बुखार था और पेट दर्द था, मैंने 3 बजे डॉक्टर और फीजियो से बातचीत की और कहा मुझे कोई भी गोली दो, लेकिन ठीक करो, अगर यह वर्ल्ड कप का फाइनल होता तो क्या होता। ऐसे में हर हालत में मैच मिस नहीं कर सकता।’ वीडियो में आगे अक्षर पटेल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सूर्यकुमार आपने जो दवाई ली, मुझे भी बताओ, ताकि मैं भी अच्छा प्रदर्शन कर सकूं।’
अभी पढ़ें – ट्रेंडिंग से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Klonopin)
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines