नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में टीम इंडिया की खराब गेंदबाजी के चलते 208 रन भी नहीं बच पाए। अब टीम इंडिया के कुछ गेंदबाजों पर गाज गिरना तय है। इसके साथ ही इस बात की पूरी उम्मीद है कि टीम इंडिया के खराब गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद जसप्रीत बुमराह 23 सितंबर को नागपुर में होने वाले वापसी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – ‘खराब फील्डिंग देखकर भड़के रवि शास्त्री, कहा-कहां है एक्स-फैक्टर?
टी 20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए सिर्फ 5 मैच बचे हैं। टीम ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलेगी। कहा जा रहा है कि बुमराह की वापसी से उमेश यादव के बाहर होने की संभावना है। दरअसल, कई मौकों पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का समर्थन करते नजर आए हैं। ऐसे में एक बार फिर उनके अनुभव पर भरोसा जताया जा सकता है। हालांकि ये देखना होगा कि डेथ ओवर्स में उनसे कितने ओवर करवाए जाते हैं।
दिनेश कार्तिक पर भी फैसला
जहां तक अन्य विकल्पों की बात है, भारत को दिनेश कार्तिक पर भी फैसला लेना है। टीम इंडिया में ऋषभ पंत की भी वापसी हो सकती है। दिनेश कार्तिक रिव्यू लेने से चूक रहे हैं। पंत की वापसी के साथ हार्दिक और अक्षर फिनिशर के रूप में दो अच्छे विकल्प हो सकते हैं। भारत को युजवेंद्र चहल को भी ब्रेक देने की जरूरत है। मंगलवार को हुए मैच में उन्होंने 42 रन दिए। अश्विन को शामिल करने से उनकी रक्षात्मक गेंदबाजी से दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।
पहले टी20 में भारतीय गेंदबाज:
भुवनेश्वर कुमार: 4 ओवर में बिना विकेट 52 रन
उमेश यादव 2 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट
युजवेंद्र चहल 3.2 ओवर में 1 विकेट लेकर 42 रन
हर्षल पटेल: 4 ओवर में बिना विकेट 49 रन
हार्दिक पांड्या: 2 ओवर में बिना विकेट 22 रन
ये हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा (कप्तान)
केएल राहुल (उप कप्तान)
विराट कोहली
सूर्यकुमार यादव
ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
हार्दिक पांड्या
अक्षर पटेल
रविचंद्रन अश्विन
भुवनेश्वर कुमार
हर्षल पटेल
जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया T20I के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (WK), दिनेश कार्तिक (WK), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल , अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines