हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs AUS: तीसरे T20 में बाहर हो सकता है ये गेंदबाज, जमकर लुटवा रहा रन

विज्ञापन
ind vs aus 3rd t20

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी 20 सीरीज का फाइनल मुकाबला रविवार को हैदराबाद में खेला जाएगा। दोनों टीमें एक-एक से बराबरी पर हैं और निर्णायक मुकाबले में किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहेंगी। कहा जा रहा है कि टीम इंडिया अपनी गेंदबाजी में कुछ बदलाव कर सकती है। पिछले दो मैचों में बल्लेबाजी लाइनअप ने तो बेहतरीन प्रदर्शन किया है, लेकिन गेंदबाजी से बहुत बेहतर रिजल्ट नहीं मिल रहे हैं। खासकर तेज गेंदबाजी में एक गेंदबाज काफी रन लुटवा रहा है।

अभी पढ़ें – India vs Australia 3rd T20I: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पंत बाहर, इस दिग्गज की हुई वापसी

हर्षल पटेल ने लुटवाए रन
ये गेंदबाज है हर्षल पटेल। यूं तो हर्षल डेथ ओवर्स में काफी प्रभाव डालते हैं, लेकिन पिछले दो मैचों में वे बुरी तरह फेल रहे हैं। पहले टी 20 मैच में हर्षल ने 4 ओवर में 12.25 की इकोनॉमी से 49 रन लुटवाए थे, जबकि एक भी विकेट नहीं चटका पाए। दूसरे में हर्षल फिर फेल रहे और महज दो ओवरों में 16 की इकोनॉमी से 32 रन लुटवा दिए।

दूसरे टी 20 में भी वे एक भी विकेट नहीं ले पाए। कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टी 20 में उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार को बाहर किया था। ऐसे में हर्षल पटेल को भी बाहर कर किसी दूसरे तेज गेंदबाज की एंट्री कराई जा सकती है। मोहम्मद शमी कोरोना के चलते बाहर चल रहे हैं। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा दीपक चाहर पर भरोसा जता सकते हैं।

दीपक चाहर की एंट्री?
दीपक चाहर ने चोट से लौटने के बाद जिम्बाव्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के दो मैचों में 5 विकेट चटकाए थे। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 के मुकाबले में वे एक भी विकेट नहीं चटका पाए, लेकिन उन्होंने 4 ओवर में अपनी इकोनॉमी से प्रभावित किया। चाहर ने 28 रन दिए थे।

इस दौरान उन्होंने 8 डॉट गेंदें फेंकीं। क्रिकेट फैंस ने पहला मुकाबला हारने के बाद दीपक चाहर की एंट्री की मांग की थी। हालांकि दूसरे टी 20 में उन्हें मौका नहीं दिया गया। अब देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान रोहित शर्मा दूसरे टी 20 की प्लेइंग इलेवन के साथ ही जाते हैं या फिर कोई बदलाव करते हैं।

अभी पढ़ें – PAK vs ENG: चौथे टी 20 में डेब्यू करेगा इंग्लैंड का ये तूफानी गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें