IND vs AUS T20I: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज दूसरा टी 20 मुकाबला खेला जाना है। पहले मुकाबले में मिली हार के बीद टीम इंडिया पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेगी। कप्तान रोहित शर्मा आज का मैच जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेंगे। हालांकि दूसरे टी 20 मुकाबले से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है, क्योंकि आज के मैच पर बारिश का खतरा है।
अभी पढ़ें – 66666…जूनियर डिविलियर्स ने 6 गेंद में कूट डाले 30 रन, VIDEO में देखें तूफान
मौसत विभाग के अनुसार, दूसरे टी 20 में बारिश खलल डाल सकती है। क्योंकि शुक्रवार को बारिश की संभावना है। शाम को 7 से रात 11 बजे के बीच भी बारिश हो सकती है। अगर मैच होता भी है तो कुछ ओवर घटाए जा सकते हैं। वहीं ओस की भी संभावना है।
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर
अगर बारिश ने खलल नहीं डाली तो मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। क्योंकि ओस के चलते दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान होगा। टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ चुकी है, अगर आज का मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो इंडिया के लिए सीरीज जीतना मुश्किल हो सकता है।
अभ्यास सत्र के दौरान हुई थी बारिश
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का अभ्यास सत्र गुरुवार को विदर्भ में आयोजित था। मैच से एक दिन पहले ये अभ्यास महत्वपूर्ण था लेकिन बारिश के कारण दोनों टीमों के खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर सके।
पहले टी 20 मैच का हाल
टीम इंडिया टी20 सीरीज में अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी है। पहले ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 4 विकेट से हार मिली थी। भारत ने मैच में 200 से अधिक का स्कोर भी बनाया था। पहले मैच में केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने अर्धशतक लगाया था. हालांकि गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे।
अभी पढ़ें – तूफानी पारी खेलने के बाद आलोचकों पर जमकर बरसे बाबर आजम, बोले-इंतजार में बैठे रहते हैं
दूसरे टी 20 में बुमराह की वापसी तय
पहले टी 20 में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था। वह आज वापसी कर सकते हैं। पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और उमेश यादव बेहद महंगे साबित हुए थे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines