66666...जूनियर डिविलियर्स ने 6 गेंद में कूट डाले 30 रन, VIDEO में देखें तूफान
Edited By Bhoopendra Rai

Devald Brevis smash scored 30 runs in just 6 balls
Edited By Bhoopendra Rai

Devald Brevis smash scored 30 runs in just 6 balls
Devald Brevis: इस वक्त वेस्टइंडीज में कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) चल रहा है। इस लीग में साउथ अफ्रीकी प्लेयर डेवाल्ड ब्रेविस ने तूफानी बल्लेबाजी की है। गुरुवार शाम को खेलेसेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए खेलते हुए ब्रेविस ने महज 6 गेंदों पर 30 रन कूट डाले। उन्होंने गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ यह तूफानी पारी खेली।
बेवी एबी नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस ने अपनी पहली गेंद पर बल्ले से कोई रन बनाया, लेकिन अगली पांच बॉल पर उन्होंने पांच छ्क्के जड़ दिए। डेवाल्ड ब्रेविस दो गेंदबाजों को जमकर कूटा। उन्होंने पारी के 19वें ओवर में स्पिनर अकील हुसैन की गेंदों पर तीन छक्के जड़े, फिर अंतिम ओवर में डेरिन डुपाविलॉन को भी नहीं बख्शा और दो गगनचुंबी छक्के ठोक डाले।
Dewald Brevis is a special talent 😳😳
Just casually demolishing bowlers with FIVE EIXES IN A ROW 💥🔥🔥🔥https://t.co/Vk1v1PLvDC
— 22Ours (@22Ours) September 22, 2022
सेंट किट्स की टीम ने 20 ओवर्स में छह विकेट पर 163 रन बनाए थे। सेंट किट्स के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 78, जबकि ब्रेविस ने 30 रनों की तूफानी पारी खेली। इस टारगेट के जवाब में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम सात विकेट पर 156 रन ही बना सकी और 7 रन से हार गई।
डेवाल्ड ब्रेविस साउथ अफ्रीका से आते हैं। इस टीम के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच काफी समानता है। दोनों खिलाड़ियों ने अंडर-19 विश्व कप में तो भाग लिया ही, बल्कि उनके खेलने का अंदाज भी काफी समान है। ब्रेविस पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स की तरह 360 डिग्री शॉट्स खेलने में माहिर हैं। यही वजह है कि उन्हें जूनियर AB डिविलियर्स भी कहा जाता है।
19 साल के युवा प्लेयर डेवाल्ड ब्रेविस मुंबई इंडियंस ने साल 2022 में खेले गए आईपीएल में 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी। उन्होंने आईपीएल 2022 में कुल सात मुकाबलों में भाग लिया। जहां उन्होंने 23 की औसत से 161 रन बनाए। इस दौरान ब्रेविस का स्ट्राइक रेट 142.48 एवं बेस्ट स्कोर 49 रन रहा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: