IND vs AFG: मैच से पहले स्टेडियम के पास लगी आग, बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

IND vs AFG fire near dubai international stadium

IND vs AFG fire near dubai international stadium

IND vs AFG: एशिया कप में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच दुबई स्टेडियम में मैच होना है। मैच से पहले दुबई स्टेडियम के पास आग लगने की खबर है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

जानकारी के मुताबिक, आग एंट्री गेट के पास मौजूद एक बिल्डिंग में लग गई थी। आग किस वजह से लगी थी इसका कारण अब तक साफ नहीं हुआ है।

आग लगने का धुआं पूरे स्टेडियम के आसपास दिखने लगा था। ये आग भारत-अफगानिस्तान मैच से पहले लगी है। कुछ ही देर में इसी स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप के तहत टी-20 मैच खेला जाना है।

दोनों टीमों का अंतिम मैच

भारत और अफगानिस्तान की टीमें एशिया कप फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। आज होने वाले मैच दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट का आखिरी मैच होगा। इस मैच में जीत के साथ दोनों टीमें एशिया कप से विदाई लेने की कोशिश करेंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ