नई दिल्ली: भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप कर 3-0 से धमाकेदार जीत दर्ज की। मंगलवार को चेन्नई में खेले गए फाइनल मुकाबले में अंडर 19 के स्टार ऑलराउंडर राज अंगद बावा ने ऐसा धमाका किया कि दुनिया दंग रह गई।
बावा ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 5.3 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट चटका डाले। उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 106 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। खास बात यह है कि राज का इकोनॉमी कुलदीप यादव और राहुल चाहर से भी बेहतर रहा। कुलदीप यादव ने 6 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट निकाले, वहीं राहुल चाहर ने 7 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट चटकाए। ऋषि धवन और राहुल त्रिपाठी को एक-एक विकेट मिला।
अभी पढ़ें – ‘पैंथर है वो…’, पूर्व कोच बोले-2022 में आ गया है कोहली 2.0, दिए सबूत
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन
बावा ने यह प्रदर्शन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम चयन से पहले किया है। उनके इस प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की टकटकी लग गई हैं। 19 साल का ये प्रतिभावान खिलाड़ी अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 5 विकेट चटकाकर दुनिया को चकित कर दिया था।
राज आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में 5 विकेट चटकाने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए थे। इस दम पर उन्होंने आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए जगह बनाई, लेकिन वे दो मैचों में महज 11 रन ही बना सके। उन्होंने इससे पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था।
अभी पढ़ें – IND vs SA 1st T20: वर्ल्ड कप की तैयारी, दो बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, ये हो सकती है Playing XI
कौन हैं राज बावा
राज बावा का जन्म हिमाचल प्रदेश के नाहन में हुआ था। उन्होंने 22 जनवरी को युगांडा के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में नाबाद 162 रन ठोक सुर्खियां बटोरी थी। राज का परिवार खेल जगत से जुड़ा रहा है। उनके पिता सुखविंदर बावा भारतीय दिग्गज युवराज सिंह के बचपन के कोच रहे हैं। सुखविंदर ने पंजाब में कई घरेलू क्रिकेटरों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं उनके दादा तरलोचन बावा प्रतिष्ठित पुरुष हॉकी खिलाड़ी रहे। तरलोचन बावा हॉकी टीम के कप्तान भी थे। उन्होंने 11 साल तक पंजाब का प्रतिनिधित्व किया था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
95 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
228 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
331 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
354 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
390 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
402 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
421 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
421 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines