नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चेन्नई में खेली जाने वाली तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला के लिए भारत A टीम का चयन किया है। खास बात यह है कि संजू सैमसन को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें भारतीय ए टीम का कप्तान बनाया गया है।
अभी पढ़ें – IND vs AUS: मोहाली में टिकट के लिए लग गई स्टूडेंट्स की भीड़, जानिए कितना है प्राइस
पृथ्वी शॉ की वापसी
16 सदस्यीय टीम में पृथ्वी शॉ की वापसी हो गई है। इस टीम में उमरान मलिक भी शामिल हैं। तीन मैचों की वनडे सीरीज 22 सितंबर से एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में शुरू होगी। पृथ्वी शॉ का लिस्ट ए में 56.5 औसत और 125 स्ट्राइक रेट है। पृथ्वी इन दिनों दलीप ट्रॉफी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं।
संजू के प्रशंसक खुश
संजू सैमसन को टी 20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिल पाई थी। इसके बाद उनके प्रशंसक काफी निराश थे। फैंस का कहना था कि संजू सैमसन शानदार फॉर्म में हैं और मध्यक्रम में टीम इंडिया को मजबूती प्रदान कर सकते थे। सैमसन ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे और टी 20 के साथ ही जिम्बाव्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन किया था। इस टीम में अंडर 19 स्टार ऑलराउंडर राज अंगद बावा को भी जगह मिली है। कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, राहुल त्रिपाठी, रुतुराज गायकवाड़ और राहुल चाहर जैसे नाम भी शामिल हैं।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की चोट बनी चिंता
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए टीम: पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, संजू सैमसन (कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शबाज़ अहमद, राहुल चाहर, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, नवदीप सैनी, राज अंगद बावा
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines