नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान बुधवार को कप्तान बाबर आजम को पछाड़ दुनिया के नंबर 1 टी 20 इंटरनेशनल बल्लेबाज बन गए। हालांकि रिजवान ने इसके बाद दिल जीतने वाला काम किया। उन्होंने अपनी नई ICC T201 रैंकिंग कप्तान बाबर आजम को समर्पित कर दी। रिजवान ने बाबर के टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर बने रहने के 1,000 दिनों से अधिक के क्रम को तोड़ दिया।
किंग हमेशा किंग रहता है
ICC की वेबसाइट पर जारी नवीनतम रैंकिंग में रिजवान ने संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे एशिया कप में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 815 अंक प्राप्त किए हैं। नंबर 2 पर बाबर आजम के 794 अंक हैं। उनकी उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नए ICC नंबर एक T20I बल्लेबाज रिजवान ने कहा- इसे कप्तान बाबर आजम के शासनकाल के 1,156 वें दिन के रूप में गिना जाना चाहिए। कप्तान या मैं अलग नहीं हैं। किंग हमेशा किंग रहता है। हम सब एक हैं।
लगातार शानदार प्रदर्शन
रिजवान ने अपने प्रशंसकों को उनके समर्थन, प्रार्थना और प्यार के लिए धन्यवाद दिया। रिजवान ने छोटे प्रारूप में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और मौजूदा टी20 एशिया कप 2022 में एक के बाद एक अर्धशतक बनाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने दो अर्धशतकों सहित एशियाई स्पर्धा में अब तक सबसे अधिक 192 रन बनाए हें। इस लगातार प्रदर्शन के साथ, रिजवान की रेटिंग बढ़कर 815 हो गई, जिससे उन्हें बाबर को पछाड़कर नंबर एक टी20ई बल्लेबाज बनने में मदद मिली।
अभी पढ़ें – Asia Cup 2022 PAK vs AFG: अब बाबर आजम की फॉर्म खराब, पिछले चार मैचों में बनाए महज इतने रन
बाबर आजम ने बनाया नया रिकॉर्ड
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 1,050 दिनों से अधिक समय तक ICC T20 रैंकिंग में शीर्ष पर रहने का नया रिकॉर्ड बनाया है। तेजतर्रार 27 वर्षीय बल्लेबाज बाबर ने 1,082 दिनों तक पद संभाला, जबकि उन्होंने अपने करियर (7 सितंबर तक) में कुल 1,155 दिनों तक शीर्ष स्थान हासिल किया। बाबर दो बार नंबर 1 टी 20 खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा दिनों तक नंबर 1 पोजिशन पर रहने के मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines