नई दिल्ली: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ चुके हैं। हालांकि एशिया कप में उनकी फॉर्म लौट आई है और उन्होंने अब तक 154 रन ठोक डाले हैं, लेकिन बुधवार का दिन पाकिस्तान के कप्तान और विराट के खास दोस्त बाबर आजम के लिए महंगा साबित हुआ। न सिर्फ बाबर आजम की टी 20 इंटरनेशनल रैंकिंग में बादशाहत खत्म हो गई, बल्कि अब उनका प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में आ गया है। बाबर एशिया कप में अब तक फ्लॉप रहे हैं।

अभी पढ़ें – PAK vs AFG: पैर और बैट के बीच से गेंद निकाल हारिस राऊफ ने सबसे खतरनाक बल्लेबाज को किया क्लीन बोल्ड, देखें वीडियो

विज्ञापन

बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए अहम मुकाबले में वे डक पर आउट हो गए। पहले ओवर में स्ट्राइक पर आए बाबर अफगानिस्तान के गेंदबाज फजलहक फारूकी की गेंद पर बीट हुए और बिना खाता खोले ही एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए। पिछले चार मैचों में उन्होंने महज 0, 14, 9, 10 का ही स्कोर किया है।

एशिया कप में अब तक उन्होंने कुल 33 रन बनाए हैं। गोल्डन डक पर आउट होने के बाद अब बाबर की फॉर्म पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। टी 20 इंटरनेशनल में बाबर आजम कुल 4 बार डक पर आउट हो चुके हैं। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली भी 4 बार डक पर आउट हो चुके हैं। बाबर आजम गोल्डन डक पर आउट होने वाले पाकिस्तान के पहले कप्तान भी बन चुके हैं।

विज्ञापन

नंबर 1 टी 20 रैंकिंग से फिसले
बाबर आजम नंबर 1 टी 20 रैंकिंग से फिसल चुके हैं। उन्हें पाकिस्तान के साथी और विस्फोटक बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने नंबर 1 पोजिशन से खिसका दिया है। ICC की वेबसाइट पर जारी नवीनतम रैंकिंग में रिजवान ने एशिया कप में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 815 अंक प्राप्त किए हैं। नंबर 2 पर खिसके बाबर आजम के 794 अंक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ