नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से बुधवार को टी 20 इंटरनेशनल रैंकिंग अपडेट की गई है। खास बात यह है कि इस रैंकिंग में एशिया कप 2022 में खराब प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम नंबर 2 से खिसक कर नीचे आ गए हैं। बाबर अब 771 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम ने बाबर की जमीन खिसकाकर नंबर 2 पर कब्जा जमा लिया है। मार्करम के पास 792 रेटिंग अंक हैं। पाकिस्तान के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी बढ़त बनाए रखी है। वह 810 अंकों के साथ टॉप पर काबिज हैं।
विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग
एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी लंबी छलांग लगाई है। लेटेस्ट टी-20 रैंकिंग में विराट कोहली 14 स्थानों की छलांग लगाकर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। किसी समय विराट टॉप बल्लेबाज थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी फॉर्म खराब होती चली गई और वह रैंकिंग में खिसकते चले गए। हालांकि अब उन्होंने न सिर्फ फॉर्म वापस पाई है बल्कि रैंकिंग में भी छलांग लगा दी है।
गेंदबाजों में भुवी ने लगाई छलांग
T20I गेंदबाजों की सूची में भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चार स्थान ऊपर आकर सातवें, पाकिस्तान के हारिस राउफ नौ स्थान ऊपर 25वें, और मोहम्मद नवाज सात स्थान ऊपर आकर 34वें स्थान पर आ गए हैं। एशिया कप में मजबूत प्रदर्शन के दम पर इन गेंदबाजों ने रैंकिंग में छलांग लगाई।
अभी पढ़ें – World Wrestling Championship: उलटफेर का शिकार हुईं, फिर रेपचेज मुकाबले में विनेश फोगाट ने रचा इतिहास
ये हैं दुनिया के टॉप 10 T20 इंटरनेशनल बल्लेबाज
मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान 810 पॉइंट्स
एडेन मार्करम साउथ अफ्रीका 792
बाबर आजम पाकिस्तान 771
सूर्यकुमार यादव भारत 755
डेविड मलान इंग्लैंड 731
एरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया 716
डेवोन कॉनवे न्यूजीलैंड 683
पथुन निसानका श्रीलंका 677
मोहम्मद वसीम यूएई 671
रीजा हैंड्रिक्स साउथ अफ्रीका 628
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines