नई दिल्ली: आईसीसी (ICC) की ओर से बुधवार को प्लेयर्स रैंकिंग को अपडेट किया गया है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम नंबर 1 रैंक वाले टी20 बल्लेबाज के रूप में बने रहने में कामयाब रहे हैं। हालांकि भारत के कुछ बल्लेबाजों ने रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है।
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई T20I श्रृंखला में 4-1 श्रृंखला जीत हासिल की। ICC ने बुधवार को रैंकिंग का नया सेट जारी किया। जिसमें श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने बड़ी छलांग लगाई है। अय्यर ने फ्लोरिडा में श्रृंखला के पांचवें और अंतिम मैच के दौरान शानदार अर्धशतक लगाया और बल्लेबाज रैंकिंग में कुल मिलाकर छह स्थान की छलांग लगाकर 19वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं ऋषभ पंत 115 रन बनाकर दूसरे प्रमुख रन-स्कोरर रहे थे। वह चौथे मैच में 44 रन की पारी के साथ सात स्थान की छलांग लगाकर 59 वें स्थान पर पहुंच गए।+
और पढ़िए –‘कोई फर्क नहीं पड़ता…’, एशिया कप से पहले कप्तान रोहित शर्मा का बयान
चूक गए सूर्या
उभरते हुए सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 135 रनों के साथ श्रृंखला के दौरान सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, लेकिन अंतिम मैच के लिए उन्हें आराम दिया गया। इससे वह बाबर आजम से आगे निकलने का मौका चूक गए। यादव T20I रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, बाबर अब इस महीने के अंत में दुबई में खेले जाने वाले एशिया कप से पहले 13 रेटिंग अंक की बढ़त बनाए हुए हैं।
इन गेंदबाजों ने लगाई छलांग
वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर T20I रैंकिंग में छलांग लगाई। युवा स्पिनर रवि बिश्नोई आठ विकेट के साथ श्रृंखला में भारत के प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इससे वह 50 स्थान की छलांग लगाकर 44 वें स्थान पर पहुंच गए। टीम के साथी आवेश खान, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को भी फायदा हुआ है। जबकि अनुभवी तेज भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान सिर्फ तीन विकेट के बाद एक पायदान गिरकर नौवें स्थान पर आ गए।
और पढ़िए – मुंबई छोड़ेंगे अर्जुन तेंदुलकर, अब इस टीम के लिए खेलने की संभावना
रीजा हेंड्रिक्स को फायदा
दक्षिण अफ्रीका की हाल ही में घर से दूर आयरलैंड पर 2-0 की श्रृंखला जीत ने भी अपने खिलाड़ियों को T20I रैंकिंग में फायदा पहुंचाया। इन-फॉर्म सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान ऊपर 13 वें स्थान पर पहुंच गए। स्पिनर केशव महाराज गेंदबाजों की रैंकिंग में कुल मिलाकर 10 पायदान ऊपर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका टीम के साथी ड्वेन प्रिटोरियस ऑलराउंडरों की सूची में सात स्थान की छलांग से 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
टेस्ट रैंकिंग में बदलाव नहीं
टेस्ट रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है और पिछले हफ्ते कोई रेड-बॉल मैच भी नहीं हुआ है, जबकि जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच श्रृंखला के शुरुआती दो मैचों के बाद एकदिवसीय रैंकिंग में कुछ मामूली बदलाव हुए हैं। इन-फॉर्म ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने जिम्बाब्वे के लिए स्टार परफॉर्मेंस दी है। रजा ने बांग्लादेश के खिलाफ लगातार नाबाद शतक बनाए हैं। इससे वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में 10 पायदान की छलांग लगाकर 29वें स्थान पर और ऑलराउंडरों की सूची में सात स्थान की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
340 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines