नई दिल्ली: क्रिकेटप्रेमियों को अगले पांच साल तक क्रिकेट का खूब रोमांच देखने को मिलेगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ( ICC) की ओर से फ्यूचर टूर प्रोग्राम का ऐलान कर दिया गया है। इसके तहत 12 पूर्ण सदस्य देश अगले फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) के तहत तीनों प्रारूपों में पहले से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे। एफटीपी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर की रूपरेखा तैयार करता है, जिसमें आईसीसी आयोजन और द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला शामिल हैं।
12 देश खेलेंगे 777 मैच
2023-2027 FTP चक्र में 12 सदस्य कुल 777 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे। इसमें 173 टेस्ट, 281 एकदिवसीय और 323 T20I शामिल हैं। वर्तमान में 694 मैचों की तुलना में ये संख्या काफी ज्यादा है। इसमें ICC मेन्स वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले दो चक्र, कई ICC इवेंट, कई द्विपक्षीय और साथ ही ट्राई-सीरीज शामिल हैं।
और पढ़िए – IND vs ZIM Live Streaming: 12:45 से शुरू होगा पहला वनडे, फ्री में ऐसे देख सकते हैं लाइव…
ये होगा शेड्यूल
एफटीपी में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के आगामी चक्रों में से प्रत्येक में पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट श्रृंखला के दो सेट शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी के 2023-25 चक्र में पांच मैचों की श्रृंखला के लिए भारत का स्वागत करने के लिए तैयार है, जबकि दोनों देशों के बीच पारस्परिक दौरा 2025-27 चक्र में खेला जाना है। 30 से अधिक वर्षों में यह पहली बार होगा जब दोनों देश पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भिड़ेंगे। आखिरी बार 1992 में दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी।
पहली पांच टेस्ट की बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला 2023-25 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र के दौरान होगी, जब भारत 2024-25 की गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा। ऑस्ट्रेलिया फिर जनवरी-फरवरी 2027 में पांच टेस्ट के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के दौरान भारत का दौरा करेगी। भारत-इंग्लैंड के खिलाफ भी दो पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला भी खेलेगा। एक 2024 की शुरुआत में और दूसरी 2025 में घर पर। FTP में भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं है।
इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत खेलेंगे सबसे ज्यादा टेस्ट
इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत इस चक्र के दौरान सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलेंगे। इंग्लैंड 22, ऑस्ट्रेलिया 21 और भारत 20 पांच दिवसीय मैच खेलने के लिए तैयार हैं। एफटीपी के आगामी चक्र में पांच प्रमुख आईसीसी ईवेंट भी शामिल हैं, जिसकी शुरुआत भारत में अगले साल क्रिकेट विश्व कप से होगी।
विंडीज और यूएस करेंगे टी 20 वर्ल्ड कप की मेजबानी
वेस्टइंडीज और यूएसए 2024 में टी20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे, जिसके बाद 2025 में पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी होगी। भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से 2026 में टी20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे, जबकि 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में क्रिकेट विश्व कप होगा। इसके साथ ही एफटीपी चक्र का समापन हो जाएगा।
सबसे ज्यादा मैच खेलेगा बांग्लादेश
बांग्लादेश नए एफटीपी में सबसे अधिक द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। बांग्लादेश तीनों फॉर्मेट में 150, वेस्टइंडीज 147, इंग्लैंड 142, भारत 141, न्यूजीलैंड 135, ऑस्ट्रेलिया 132, श्रीलंका 131, पाकिस्तान 130, अफगानिस्तान 123, दक्षिण अफ्रीका 113, आयरलैंड 110 और जिम्बाब्वे 109 मैच खेलेगा।
वेस्ट इंडीज खेलेगा सबसे ज्यादा टी 20
वहीं T20I की बात की जाए तो वेस्ट इंडीज सबसे अधिक द्विपक्षीय मैच खेलेगा। विंडीज 73 मैच खेलेगा, वहीं भारत 61, अफगानिस्तान 57, बांग्लादेश 57, न्यूजीलैंड 57, पाकिस्तान 56, श्रीलंका 54, और इसके बाद इंग्लैंड 51 मैच खेलेगा। ऑस्ट्रेलिया 49, आयरलैंड 47, दक्षिण अफ्रीका 46 और जिम्बाब्वे 45 मैच खेलेगा।
बांग्लादेश सबसे अधिक द्विपक्षीय वनडे (59) भी खेलेगा। उसके बाद श्रीलंका (52), आयरलैंड (51), इंग्लैंड (48), वेस्टइंडीज (48), पाकिस्तान (47), न्यूजीलैंड (46), अफगानिस्तान (45) का स्थान आता है। जिम्बाब्वे (44), ऑस्ट्रेलिया (43), भारत (42) और दक्षिण अफ्रीका (39) मैच खेलेगा।
टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड सबसे अधिक मैच खेलेगा। इंग्लिश टीम 43 मैच खेलेगी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया 40, भारत 38, बांग्लादेश 34, न्यूजीलैंड 32, दक्षिण अफ्रीका 28, पाकिस्तान 27, वेस्टइंडीज 26, श्रीलंका 25, अफगानिस्तान 21, जिम्बाब्वे 20 और आयरलैंड की टीम 12 मैच खेलेगी।
और पढ़िए – Video: हिटमैन का क्रेज, रोहित शर्मा को रेस्टोरेंट में देख ऑउट ऑफ कंट्रोल हुए फैंस
आईपीएल के लिए विंडो
आईपीएल के लिए एक एक्स्टेंडेड विंडो भी शामिल है। मार्च के मध्य से लेकर 2023 और 2027 के बीच हर साल जून की शुरुआत तक आईपीएल रहेगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines