---विज्ञापन---

Hockey World Cup: हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया, पीआर श्रीजेश खेलेंगे चौथा वर्ल्ड कप

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया की नजर हॉकी विश्व कप पर हैं। 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। हरमनप्रीत कौर को कप्तान दी गई है। हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा में 13 जनवरी से होगा। विश्व कप के मैच राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया की नजर हॉकी विश्व कप पर हैं। 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। हरमनप्रीत कौर को कप्तान दी गई है। हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा में 13 जनवरी से होगा। विश्व कप के मैच राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे।

भारत के प्राथमिक ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह, जिन्होंने अक्टूबर-नवंबर में प्रो लीग के दौरान पहली बार टीम की कप्तानी की थी। टोक्यो में 41 साल के अंतराल के बाद भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाले मनप्रीत सिंह को 2021-22 प्रो लीग के दौरान डिफेंडर अमित रोहिदास द्वारा जुलाई-अगस्त में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कप्तान के रूप में लौटने से पहले कप्तान के रूप में रिप्लेस किया गया था। डिफेंडर अमित रोहिदास को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। हरमनप्रीत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम की कमान संभाली थी।

विश्व कप भारतीय टीम अपना पहला मैच 13 जनवरी को राउरकेला के नए बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में स्पेन के खिलाफ खेलेगी। इसी मैदान पर टीम इंडिया पूल-डी में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी। इसके बाद भुवनेश्वर में वेल्स के खिलाफ अपना तीसरा मैच खेलेगी। नॉकआउट मैच 22 जनवरी से शुरू होंगे। भारत के पूर्व कप्तान और गोलकीपर पीआर श्रीजेश अपना चौथा वर्ल्ड कप खेलने उतरेंंगे।

भारत की 18 सदस्यीय टीम

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश

---विज्ञापन---

डिफेंडर्स: जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उप-कप्तान), नीलम संजीप

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह

---विज्ञापन---

फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह

वैकल्पिक खिलाड़ी: राजकुमार पाल, जुगराज सिंह

---विज्ञापन---

First published on: Dec 24, 2022 08:18 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola