हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Hockey World Cup 2023: भारतीय टीम को क्वार्टरफाइनल में कैसे मिलेगी एंट्री ? यहां जानें पूरा समीकरण

विज्ञापन
Hockey World Cup 2023 Team India

Hockey World Cup 2023: भारत में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में लीग स्टेज के मैच खत्म होने वाले हैं और क्वार्टर फाइनल की रेस शुरू हो गई है। क्वार्टरफाइनल में अभी तक इंग्लैंड और नीदरलैंड ने अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं आज दो और टीमों का चयन हो जाएगा। इन चार टीमों के अलावा ग्रूप में दो नंबर पर रहने वाली टीमों क्रॉस ओवर मैच खेलेगी और जो जीतेगा वह क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर लेगा।

भारत न्यूजीलैंड के सामने खेलेगी क्रॉस ओवर मैच

भारतीय टीम की बात करें तो टीम ने इस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया और ग्रूप स्टेज में 3 में से 2 मैच जीतकर 7 अंक पाए। हालांकि इंग्लैंड से वह पीछे रह गई जिसके भी 7 ही प्वाइंट थे। भारत और इंग्लैंड के बीच पूल डी में पहले और दूसरे स्थान का फैसला गोल अंतर के आधार पर हुआ। भारत ने अपने तीन मैच में 6 गोल किए और दो गोल खाए। उसका गोल अंतर 4 का रहा। वहीं इंग्लैंड ने तीन मैच में कुल 9 गोल किए और एक भी गोल नहीं खाया। उसका गोल अंतर 9 का रहा। इसी वजह से भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच सकी।

और पढ़िए –Hockey World Cup: भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड से खेलना होगा मैच

विज्ञापन

अब अगर भारत को क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करनी है तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच को जीतना बेहद ही जरूरी है। अगर वह ये हार जाती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और 34 साल बाद कप को हासिल करने का सपना टूट जाएगी। वहीं अगर भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंच भी जाती है तो उसके लिए आगे बढ़ना मुश्किल होगा। क्योंकि उसका मुकाबला बेल्जियम या फिर जर्मनी से होगा जो कि खतरनाक फॉर्म में चल रही है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola