---विज्ञापन---

Hockey World Cup: भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड से खेलना होगा मैच

Hockey World Cup: ओडिशा में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और वेल्स के बीच मुकाबला हुआ। यह मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला गया। भारत ने वेल्स को 4-2 से हरा दिया। टीम इंडिया इस जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही। शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड के बराबर उसके सात अंक […]

---विज्ञापन---

Hockey World Cup: ओडिशा में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और वेल्स के बीच मुकाबला हुआ। यह मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला गया। भारत ने वेल्स को 4-2 से हरा दिया। टीम इंडिया इस जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही। शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड के बराबर उसके सात अंक हैं, लेकिन गोल अंतर में टीम इंडिया पीछे रह गई। इंग्लैंड ने भारत के मुकाबले ज्यादा गोल किए। टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाई। भारत को अब अंतिम-8 में जगह बनाने के लिए क्रॉसओवर में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलना होगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िएरहाणे की टीम पर भारी पड़ा दिल्ली का ये बॉलर, हवा में उड़ा दिया शतकवीर का स्टंप

मैच में पहला गोल भारत ने किया। भारत को मैच के 21वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला। टीम इंडिया पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं कर पाई, लेकिन गेंद जब दोबारा टीम इंडिया के पास आई तो शमशेर सिंह ने जबरदस्त शॉट लगाया। गेंद सीधे गोलपोस्ट में चली गई। 32वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने मनदीप सिंह के पास पर शानदार मैदानी गोल दागा।

---विज्ञापन---

और पढ़िएअर्शदीप सिंह ने बरपाया कहर, इतने विकेट चटकाकर मध्यप्रदेश की तोड़ डाली कमर

इसके बाद वेल्स ने शानदार वापसी की। दो मिनट में दो गोल कर भारत की बराबरी कर ली। वेल्स के लिए ड्रैपर जैकब ने शानदार गोल कर टीम को मैच में वापस ला दिया। चौथे क्वार्टर के शुरू होते ही टीम इंडिया के प्लेयर्स अटैकिंग खेलने लगे। आकाशदीप सिंह ने 45वें मिनट में बेहतरीन गोल किया। फाइनल सीटी से ठीक पहले 59वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, इस बार कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल करने में कोई गलती नहीं की और भारत के लिए चौथा गोल किया।

---विज्ञापन---

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

First published on: Jan 19, 2023 09:05 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola