नई दिल्ली: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत बुधवार को कटक के सुरम्य बाराबती स्टेडियम में शानदार उद्घाटन समारोह के साथ हुई। हॉकी वर्ल्ड कप का पहला मैच 13 जनवरी को होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 29 जनवरी को खेला जाएगा। सभी मैच मैच दो स्थानों – राउरकेला में बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम और भुवनेश्वर में कलिंगा स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। हॉकी वर्ल्ड कप को लेकर फैंस का क्रेज चरम पर है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि विश्व कप के टिकट कैसे खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं टिकट

विश्व कप में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। राउरकेला में 20 जबकि फाइनल सहित 24 मैच भुवनेश्वर में खेले जाएंगे। हॉकी वर्ल्ड कप के टिकट पेटीएम इनसाइडर पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। टिकट ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं। जबकि स्टेडियम में बॉक्स ऑफिस पर भी टिकट खरीदे जा सकते हैं। हॉकी फैंस मोबाइल नंबर, ईमेल पता और फोटो आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन कराकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या होगी कीमत?

जानकारी के अनुसार, भारत के मैच के लिए टिकट की कीमत 200 रुपये, 400 रुपये और 500 रुपये में उपलब्ध रहेंगे। जबकि गैर-भारतीय मैचों के लिए टिकट की कीमत 100 रुपये, 200 रुपये और 500 रुपये रखी गई है। भारत ने 1982, 2010 और 2018 में पहले तीन अवसरों पर हॉकी विश्व कप की मेजबानी की है। ओडिशा लगातार दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कर रहा है, पिछला 2018 में भुवनेश्वर में आयोजित किया गया था।

विज्ञापन

भारत ने एक बार ही जीता है खिताब

भारत अपने घरेलू दर्शकों के लिए शानदार आयोजन के लिए तैयार है। 8 बार के ओलंपिक चैंपियन भारत ने केवल एक बार विश्व कप जीता है। भारत का एकमात्र खिताब 1975 में आया था जब उसने मलेशिया के कुआलालंपुर में पाकिस्तान को 2-1 से हराया था। भारतीय टीम को ग्रुप डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ रखा गया है। पाकिस्तान ने पुरुषों का विश्व कप चार बार जीता है, जो किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है। नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया तीन-तीन खिताब के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान इस बार क्वालिफाई नहीं कर पाई इसलिए वह हिस्सा नहीं ले रही है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ