---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SL: केएल राहुल ने की एमएस धोनी बनने की कोशिश, सूर्यकुमार यादव ने दिया ये रिएक्शन, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया चार विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 से आगे हो गई। ईडन गार्डंस में खेले गए इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम को 39.4 ओवर में 215 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया चार विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 से आगे हो गई। ईडन गार्डंस में खेले गए इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम को 39.4 ओवर में 215 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद केएल राहुल का बल्ला चला और उन्होंने संकट में चल रही टीम इंडिया के लिए 64 रन की नाबाद पारी खेल 44वें ओवर में टीम को शानदार जीत दिला दी। हालांकि केएल ने विकेटकीपिंग में एमएस धोनी बनने की कोशिश की, लेकिन उनकी ये कवायद नाकाम साबित हुई।

और पढ़िए – IND vs NZ: टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, केन विलियमसन की जगह इस गेंदबाज को बनाया कप्तान

15वें ओवर में दिखा नजारा

ये नजारा 15वें ओवर में देखने को मिला। हार्दिक पांड्या ने कुसल मेंडिस को तीसरी गेंद डाली तो बल्लेबाज ने इसे फाइन लेग की ओर उड़ा दिया। डीप की ओर खड़े फील्डर सूर्यकुमार यादव ने गेंद को रोक लिया। बल्लेबाज दो रन के लिए भागने लगे तो सूर्या ने तुरंत विकेटकीपर केएल राहुल की ओर थ्रो कर दिया। केएल ने गेंद को हाथ में लिया और तेजी से दौड़ते बल्लेबाज को आउट करने के लिए बिना विकेट देखे ‘नो लुक रनआउट’ करने की कोशिश की, लेकिन वे चूक गए और बॉल स्टंप में नहीं लग पाई। बॉल स्टंप में नहीं लगी तो सूर्यकुमार भी हैरान रह गए। उन्होंने अजीब सा मुंह बनाकर रिएक्शन दिया।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IND vs SL: लाहिरू कुमारा की इनस्विंगर ने उगली आग, खड़े ही रह गए विराट कोहली, देखें वीडियो

एमएस धोनी की आ गई याद

केएल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट फैंस ने केएल की इस कोशिश के बाद एमएस धोनी को याद किया है। दरअसल, विकेट के पीछे खड़े एमएस धोनी टीम इंडिया के लिए मैजिकल होते थे। वह कई बार अपनी स्टंपिंग और रनआउट से हैरान कर चुके हैं।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – PAK vs NZ 3rd ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक मैच आज, भारत में घर बैठे ऐसे देखें लाइव

धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मुकाबले में टेलर को इसी तरह से आउट किया था। बहरहाल, भले ही केएल अपनी विकेटकीपिंग से कमाल न दिखा पाए हों, लेकिन उन्होंने बल्ले से शानदार पारी खेल आलोचकों का मुंह बंद करा दिया। टीम इंडिया अब तीसरे मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। तीसरा और फाइनल वनडे मुकाबला 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 12, 2023 10:14 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola