Hit Wicket, Six, No Ball…Single Delivery: क्रिकेट को हमेशा से ही अनिश्चितताओं का खेल कहा गया है। इस खेल में अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा होता है जो फैंस को हैरान कर जाता है। लेकिन रविवार को एक मैच में वो वाकिया देखने को मिला जो इससे पहले शायद ही कभी क्रिकेट की दुनिया में दिखा हो। वो वाकया था एक ही गेंद पर हिट विकेट, नो बॉल और सिक्स का…जी हां यह वाकया एक ही गेंद पर हुआ। गेंदबाज ने नो बॉल फेंकी, बल्लेबाज ने छक्का लगाया और उसी शॉट पर हिट विकेट भी देखने को मिला। यह हुआ ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच खेले जा रहे वनडे मुकाबले में।
कब और कहां हुआ ऐसा?
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की बैटर अलाना किंग बल्लेबाजी कर रही थीं। गेंदबाजी पर थीं साउथ अफ्रीका की मसाबाता क्लास। ऑस्ट्रेलिया की पारी का 48वां ओवर चल रहा था जिसकी आखिरी गेंद पर यह अजीबोगरीब वाकया हुआ। दरअसल गेंदबाज क्लास ने एक कमर से ऊपर की हाइट वाली गेंद फेंकी जिसे स्क्वॉर लेग अंपायर ने नो बॉल करार दिया। इसके बाद अलाना किंग ने इस गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ा और फ्लो में उनका बल्ला स्टंप पर भी लग गया। इस तरह नो बॉल पर उन्होंने छक्का जड़ा और हिट विकेट भी हो गईं।
देखें इस घटना का पूरा वीडियो
क्या है पूरा नियम?
क्रिकेट की दुनिया में शायद यह घटना इससे पहले नहीं हुई थी। पर यह जानना जरूर रोचक हो जाता है कि इसके बाद क्या हुआ और नियमानुसार आउट दिया गया या फिर बल्लेबाज को रन मिले। तो आपको बता दें कि नियम के अनुसार इस गेंद को नो बॉल दिया गया और एक एक्स्ट्रा रन भी टीम को मिला। इसके अलावा बैटर अलाना किंग के खाते में 6 रन जुड़ गए। वहीं फ्री हिट भी दिया गया, यानी इस मामले में बल्लेबाज को आउट नहीं दिया गया। फिर बैटर अलाना किंग ने जले पर नमक छिड़कते हुए अगली फ्री हिट वाली बॉल पर भी छक्का लगा दिया। कुल मिलाकर दो गेंद पर 13 रन उन्हें मिले और वह आउट होने के बाद भी क्रीज पर टिकी रहीं।
इस मैच की बात करें तो अलाना किंग ने इस जीवनदान की बदौलत ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 ओवर में 277 तक पहुंचाया। फिर दूसरी पारी में बारिश आई और वहां एक-एक रन महत्वपूर्ण हो गया। साउथ अफ्रीका की टीम ने 24.3 ओवर में 127 रन बनाए और सिमट गई। उस हिसाब से टीम को 110 रन से हार झेलनी पड़ी। क्योंकि उन्हें ओवर घटन के बाद 31 ओवर में 238 का लक्ष्य मिला था।
यह भी पढ़ें- Run Out Rule MCC Law: बिना अपील के आउट नहीं देने पर बवाल, साफ-साफ रनआउट था बल्लेबाज; जानें क्या है नियम
यह भी पढ़ें- AUS vs WI: अल्जारी जोसेफ साफ-साफ थे Run Out, फिर भी अंपायर ने नहीं दिया आउट; मैच के बीच मचा बवाल
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines