नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप को लेकर दुनियाभर की टीमें तैयारियों में जुटी हैं। जहां एक ओर भारत के तूफानी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं, तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन अफरीदी वापसी की तैयारी कर रहे हैं। शाहीन काफी फिट दिख रहे हैं और नेट प्रेक्ट्सि में तूफानी गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। वर्ल्ड कप में 23 अक्टूबर को भारत का मुकाबला करने जा रहे शाहीन की एक तस्वीर ने गुरुवार को इंटरनेट पर चर्चा बटोर ली। हालांकि उन्हीं की टीम के खिलाड़ी शादाब खान ने उनके इस फोटो पर मजे ले लिए।
तूफान से पहले की शांति
दरअसल, शाहीन ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- तूफान से पहले की शांति। इस फोटो में वे प्रकृति के करीब नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में शानदार सीनरी व्यू नजर आ रहा है। इस फोटो के ट्वीट करते ही फैंस इस पर लाइक, रीट्वीट और कमेंट करने लग गए। वहीं उनके टीममेट शादाब खान ने कमेंट करते हुए कहा- शीनू (शाहीन अफरीदी) वो बताना था स्क्रीनशॉट लगाई है पूरी तस्वीर नहीं।
अभी पढ़ें – IND vs SA ODI: महज 3 रन बनाकर शुभमन गिल ने नाम किया ये रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे
इस तरह चल रहा है पता
शादाब ने ऐसा क्यों कहा? इसका जवाब फोटो पर क्लिक करके मिलेगा, जिसमें शाहीन की फोटो के ऊपर और नीचे ब्लैक नजर आ रहा है। दरअसल, शाहीन ने स्क्रीनशॉट से ही फोटो लगाई है, लेकिन ये ट्वीट करने के बाद नीचे वाला ब्लैक एरिया नजर नहीं आ रहा है। इससे पता नहीं चल पा रहा है कि ये स्क्रीनशॉट फोटो है या पूरा फोटो।
शाहीन ने हाल ही तूफानी गेंदबाजी की प्रैक्ट्सि का वीडियो अपलोड किया था, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। वह चोट के चलते एशिया कप से भी बाहर हो गए थे, लेकिन अब वे पूरी तरह से ठीक हैं और न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ ट्राय सीरीज में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: कहां देख सकेंगे लाइव, जानिए ब्रॉडकास्ट पार्टनर और ओटीटी प्लेटफॉर्म
ICC T20 विश्व कप, त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (VC), मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हसनैन, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर
रिजर्व: फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines