नई दिल्ली: टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम 2-0 से आगे है। दोनों टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा हराया। रोहित ने श्रृंखला के पहले टेस्ट में शतक बनाया था। भले ही रोहित ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार कप्तानी की हो, लेकिन उनके फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।
‘रोहित को वजन पर काम करने की जरूरत’
भारत के पूर्व कप्तान और महान क्रिकेटर कपिल देव मौजूदा कप्तान की फिटनेस की आलोचना की है। पिछले कुछ हफ्तों में रोहित की फिटनेस पर बहस हुई है और जब एबीपी न्यूज पर बातचीत के दौरान कपिल से रोहित की फिटनेस पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया तो उन्होंने ने जोर देकर कहा कि रोहित को अपने “वजन” पर काम करने की जरूरत है।
और पढ़िए – इंदौर टेस्ट के लिए दर्शकों में खतरनाक क्रेज, पल भर में बिक गईं सारी टिकटें
कपिल ने कहा, फिट रहना बहुत महत्वपूर्ण है। एक कप्तान के लिए और भी बहुत कुछ। अगर आप फिट नहीं हैं तो यह शर्म की बात है। रोहित को इस पर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। वह एक महान बल्लेबाज है, लेकिन जब आप उसकी फिटनेस के बारे में बात करते हैं, तो वह थोड़ा अधिक वजन वाला दिखता है, कम से कम टीवी पर।
और पढ़िए – Shoaib Akhtar ने अपने साथी खिलाड़ी का उड़ाया मजाक, ‘सकरीन नहीं स्क्रीन होता है’, देखें Video
‘विराट को देखें कप्तना’
कपिल देव ने कहा, रोहित है एक महान खिलाड़ी और एक महान कप्तान लेकिन उसे फिट होने की जरूरत है। विराट को देखो, जब भी आप उसे देखते हैं, तो आप कहते हैं यह फिटनेस है! बता दें कि रोहित शर्मा ने टेस्ट टीम में करबी 11 महीने के बाद वापसी की है। वह आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ पिछले साल मार्च में खेले थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines