हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

कब मैदान पर उतरेंगे जसप्रीत बुमराह? हार्दिक पांड्या ने साफ-साफ बता दिया...

विज्ञापन
Hardik Pandya told about Jasprit Bumrah comeback

Hardik Pandya: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को पहले टी 20 मैच में 4 विकेट से मात दी। इस मैच में टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेदंबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेले थे। टीम इंडिया की हार के बाद क्रिकेट फैंस ट्विटर पर का गुस्सा फूटा और अब वह पूछ रहे हैं कि आखिर बुमराह कब तक रेस्ट करेंगे? जसप्रीत बुमराह मैदान पर कब तक वापसी करेंगे, इसे लेकर हार्दिक पांड्या ने जवाब दिया है।

अभी पढ़ें – Ashes 2023: एशेज 2023 के शेड्यूल का ऐलान, वनडे वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड खेलेगी ताबड़तोड़ मैच

हार्दिक पांड्या ने बुमराह की वापसी पर कही ये बात

हार्दिक पांड्या का कहना है कि भारतीय टीम बुमराह को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी नहीं करेगी। मैच के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कहा कि टीम इस दिग्गज तेज गेंदबाज पर ज्यादा दबाव नहीं डालेगी और उन्हें चोट से उबरकर वापसी करने के लिए पूरा समय देगी।

हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं और वह हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण हैं। थोड़ी बहुत चिंताएं हो सकती हैं (गेंदबाजी के बारे में), लेकिन इसमें कोई समस्या नहीं है। हमें अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करना है, ये देश में सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी हैं और इसलिए वे टीम में हैं।’

जसप्रीत के नहीं होने से काफी फर्क पड़ता है- पांड्या

हार्दिक पांड्या ने कहा कि ‘जसप्रीत के वहां नहीं होने से काफी फर्क पड़ता है। वह चोट के बाद वापसी कर रहे हैं, उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि उन्हें वापसी के लिए पर्याप्त समय मिले और खुद पर ज्यादा दबाव नहीं डाला जाए।’

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में हैं बुमराह

टी 20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित की गई टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह का नाम है। वह भारत के प्रमुख और जरूरी गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीन टी 20 मैचों की सीरीज में भी बुमराह को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वह पहले मैच में नहीं खेले। जिसका खामियाज टीम इंडिया को हार के साथ भुगतना पड़ा।

अभी पढ़ें – Motogp World Championship: इंडिया आएंगे दुनियाभर के मोटरसाइकिल रेसर, ‘ग्रैंड प्रिक्स ऑफ भारत’ का ऐलान

पहले टी 20 में खली बुमराह की कमी

मोहाली में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच खेले गए पहले मैच में बुमराह की काफी कमी खली। मेहमान टीम ने 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आसानी से 4 विकेट से जीत दर्ज की और तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अक्षर पटेल को छोड़कर सभी भारतीय गेंदबाजों ने प्रति ओवर 11 रन से ज्यादा की दर से रन लुटाए।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें