नई दिल्ली: क्रिकेट में बल्लेबाजों का बोलबाला है। दर्शक बल्ले से गेंद को उड़ता देखना पसंद करते हैं। इसी को ध्यान में रख कर आईसीसी ने भी बल्लेबाजों के पक्ष में नियम बनाएं हैं। लेकिन इस बल्ले और गेंद की लड़ाई में कई ऐसे गेंदबाज भी हैं जिन्होंने दुनिया को अपने हुनर का दीवाना बनाया। ऐसे ही एक गेंदबाज थे भारत के जहीर खान। आज जहीर खान का जन्मदिन है। पूर्व स्टार तेज गेंदबाज जहीर खान आज (7 अक्टूबर) 44 साल के हो गए हैं।
अभी पढ़ें – युवराज की तरह 6 छक्के लगा सकते हैं संजू सैमसन, साउथ अफ्रीका के दिग्गज का बड़ा बयान
जहीर खान अपनी गेंदबाजी से भारत को कई मैच जिताए। कपिल देव के बाद वे भारत के ऐसे तेज गेंदबाज रहे जिनकी गेंद विदेशी बल्लेबाजों को डराते थे। सौरव गांगुली की कप्तानी में जहीर टीम इंडिया में आए और एमएस धोनी के कप्तानी में टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। जहीर खान ने भारत में तेज गेंदबाजी का दौर लाया। उन्हें देखकर कई युवा तेज गेंदबाज बनने का सपना देखने लगे। युवाओं के रोल मॉडल रहे इस धाकड़ गेंदबाज ने 14 साल के इंटरनेशनल करियर में अपनी अलग पहचान बनाई।
गेंदबाजी का सचिन तेंदुलकर
भारत में कई महान बल्लेबाज पैदा हुए। सुनील गावस्कर से लेकर विराट कोहली तक लिस्ट काफी लंबी है। लेकिन तेज गेंदबाज की बात आती है तो नामों की संख्या कम हो जाती है। ऐसे में जहीर खान का उदय भारत में तेज गेंदबाजी का रेवोलुशन लेकर आया। एमएस धोनी के लिए जहीर खान गेंदबाजों के सचिन तेंदुलकर थे। धोनी की कप्तानी में जहीर ने भारत की तेज गेंदबाजी को अपने कंधों पर ढोया। कई मैच उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दम पर भारत को जिताए। तभी तो धोनी उन्हें गेंदबाजों का सचिन तेंदुलकर कहते थे।
एंडरसन को सिखाया रिवर्स स्विंग का हुनर
दुनिया के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में एक जेम्स एंडरसन भी जहीर खान को अपना गुरु मानते हैं। एंडरसन ने रिवर्स स्विंग की कला जहीर से सिखी। 2007 में इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया में जहीर खान शामिल थे। वे वहां रिवर्स स्विंग करा कर इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशान कर रहे थे। जेम्स एंडरसन ने रिवर्स स्विंग की अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए कहा था मुझे याद है कि 2007 के इंग्लैंड दौरे पर जहीर खान ने रिवर्स स्विंग का भरपूर इस्तेमाल किया था। उसी को देखकर मैंने इस खास गेंद का अभ्यास करना शुरू कर दिया था। गेंद में एक चमक वाला हिस्सा होता है जिसे अगर बल्लेबाज देख ले तो उसके लिए खेलना बेहद आसान हो जाता है। मैंने छुपाने वाली वही कला अपनाई और यह काफी फायदेमंद साबित हुआ।
इंजीनियर बनना चाहते थे, बने तेज गेंदबाज
1978 में महाराष्ट्र के अहमदनगर में जन्मे और श्रीरामपुर के रहने वाले जहीर खान पढ़ लिखकर इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन पिता ने उनसे कहा कि बेटा देश में इंजीनियर तो बहुत हैं तुम तेज गेंदबाज बनो और देश के लिए खेलो।17 साल की उम्र में जहीर खान को उनके पिता मुंबई ले आए। यही से ‘जैक’ के नाम से फेमस जहीर खान ने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। जहीर खान को ही ‘नकल’ बॉल की खोज करने का श्रेय जाता है।
अभी पढ़ें – Commonwealth Games 2026: अगले सीजन के लिए हुई शूटिंग की वापसी, लेकिन भारत के लिए बुरी खबर, जानें वजह
जहीर ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में भारत की ओर से खेलते हुए कुल 92 टेस्ट और 200 वनडे मैच खेले। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 311 और वनडे मैचों में 282 विकेट हासिल किए। जहीर ने इस दौरान 17 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में भी भाग लिया और 17 विकेट चटकाए। जहीर खान ने टीम इंडिया को 2011 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने उस वर्ल्ड कप में 21 विकेट चटकाए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
108 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
242 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
367 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
403 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
434 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines