हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Happy Birthday Suryakumar Yadav: यूपी के गाजीपुर का छोरा बना मुंबई का 'दादा', अब टीम इंडिया को दिलाएगा T-20 वर्ल्ड कप

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का आज जन्मदिन है। सूर्या 32 साल के हो गए हैं। उनकी गिनती मौजूदा दौर में देश के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है। लंबे इंतजार के बाद पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ सूर्याकुमार ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहली ही गेंद पर उन्होंने छक्का मारा था। इस मैच में सूर्या ने दुनिया को दिखा दिया कि वर्ल्ड क्रिकेट को एक नया स्टार मिल गया है।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, कई बड़े नाम गायब

टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच में सूर्यकुमार ने 31 गेंदों पर 57 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के जड़े। भारत ने 8 विकेट पर 185 रन बनाए। इंग्लिश टीम 8 विकेट पर 177 रन बना पाई। उस समय टीम के कप्तान विराट कोहली थे। विराट ने सूर्यकुमार की बल्लेबाजी को काफी इंजॉव किया था।

विज्ञापन

गाजीपुर का छोरा बना मुंबई का ‘दादा’

सूर्यकुमार मुंबई में रहते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। लेकिन उनकी जड़ें उत्तर प्रदेश जुड़ी हुई हैं। 14 सितंबर 1990 को गाजीपुर में जन्में सूर्यकुमार मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। भाभा परमाणु रिसर्स सेंटर में इंजीनियर की नौकरी के चलते पिता परिवार समेत वाराणसी से मुंबई आ बसे थे। बचपन से ही उनका शौक क्रिकेट खेलने का था। 10 साल की उम्र में उनके पिता ने उन्हें मुंबई क्रिकेट खेलने भेज दिया। अपनी मेहनत और लगन से आज वे टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बन गए हैं।

अभी पढ़ें – MI ने महेला जयवर्धने को दी नई जिम्मेदारी, जहीर खान का हुआ प्रमोशन

विज्ञापन

 

टी20 वर्ल्ड कप में करेंगे कमाल

मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज को लगातार दूसरे साल वर्ल्ड टी-20 स्क्वॉड में जगह मिली है। दुबई में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी उनको जगह मिली थी। लेकिन उनका बल्ला शांत ही रहा। एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ शतकीय पारी को छोड़ दिया जाए तो सूर्या का बल्ला शांत ही रहा है। टी20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार 360 डिग्री बल्लेबाज माने जाते हैं। तेज गेंदबाज हो या स्पिनर वे सब के सामने समान स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सूर्या अब रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस के दूसरे मेन प्लेयर हैं।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola